Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

सिडबी द्वारा अपने 32 वें स्थापना दिवस पर स्वावलंबन मेला 2022 का आयोजन

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी ) ने अपने 32वें स्थापना दिवस और आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के हिस्से के रूप में अपने बीकेसी  कार्यालय, मुंबई में ‘स्वावलंबन मेले’ का आयोजन किया है। यह 02 अप्रैल, 2022 से शुरू होकर  4 दिन  तक चलेगा । यह मेला सूक्ष्म उद्यमियों, विशेषरूप से महिलाओं और कारीगरों को अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने और बेचने का अवसर प्रदान करेगा।  इस तरह के आयोजन सूक्ष्म उद्यमियों / कारीगरों / एसएचजी को सशक्त बनाने पर ध्यान केंद्रित करते हैं, ताकि वे अपने ग्राहकों के  आधार का विस्तार कर सकें।

         स्वावलंबन मेले का उद्घाटन सिडबी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक, श्री सिवसुब्रमणियन रमण ने किया। अपने उद्घाटन भाषण के दौरान श्री रमण ने कहा कि सिडबी द्वारा अपने मिशन स्वावलंबन अभियान के तहत कारीगरों और महिला उद्यमियों को अपने व्यवसायों को टिकाऊ बनाकर आत्मनिर्भर बनने में सहायता प्रदान करना है और यह मेला इस उद्देश्य को प्राप्त करने में मदद करेगा।उद्यमों के संवर्धन और विकास के अलावा, यह आयोजन ऐसे उद्यमों को उचित वित्त पोषण सहायता के माध्यम से आगे बढ़ने में भी सुविधा प्रदान करेगा।

संबंधित पोस्ट

उगाही की योजना बना रहे दो लोग धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार

Aman Samachar

मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने राज्य सरकार पर फिर लगाया गंभीर आरोप

Aman Samachar

पार्टनर बनें, ड्राइवर नहीं’, नमो सहकार टैक्सी स्कीम से ड्राइवरों को मालिकाना हक – एड निरंजन डावखरे

Aman Samachar

उद्योगपति विनोद मालदे ने कोविड केयर सेंटर को उपलब्ध करायी औषधि 

Aman Samachar

संपत्ति कर बकायेदारों से अभय योजना का लाभ उठाने का आवाहन 

Aman Samachar

बैंक ऑफ बड़ौदा और पैसालो ने छोटे आकार के आय का सृजन करने वाले ऋण प्रदान करने के लिए किया समझौता

Aman Samachar
error: Content is protected !!