Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

शहर में मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वालो के खिलाफ अपराध दर्ज होगा –  मनपा आयुक्त 

ठाणे [ युनिस खान ]  शहर में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन न करने वालों पुलिस की मदद से कठोर कार्रवाई का संकेत मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा ने दिया है। कोरोना मरीजों की सुविधा के लिए एम्बुलेंस व कोविड केयर सेंटर्स को पूर्ववत करने के साथ प्रतिबंधित क्षेत्र चिन्हित कर कड़े प्रतिबन्ध के लिए गस्ती दल नियुक्त किया जायेगा। उन्होंने नियमों का उलंघन करने वालों के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज करने का संकेत दिया है। एक सप्ताह की प्रतीक्षा के बाद जरुरी होने पर निर्बंध लगाने का संकेत दिया है।

          आज नगरी संशोधन केंद्र में आयोजित पत्रकार परिषद में मनपा आयुक्त डा शर्मा ने बताया कि 12 फरवरी से 18 फरवरी के दौरान प्रतिदिन 78 से 201 कोरोना संक्रमित नए मरीज मिले हैं। कोरोना की बढती संख्या को देखते हुए आज आरोग्य विभाग व पुलिस अधिकारीयों की बैठक आयोजित की गयी। उन्होंने बताया कि सेन्ट्रल कंट्रोल रूम आज भी शुरू है। 2470 बेड उपलब्ध हैं जिसमें 268 आयसीयु बेड व 219 वेंटिलेटर उपलब्ध  है। फरवरी के अंत तक ग्लोबल अस्पताल व ज्यूपिटर अस्पताल के निकट पार्किंग प्लाजा में 2250  बेड तैयार रहेंगे। आज के दिन बेड , आक्सीजन , दवा ,पीपीई किट्स ,मास्क , हैण्ड ग्लोब आदि की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें कोरोना की नयी लाट आने का भय है। नागरिकों की सुविधा के लिए 45 मिनट में एम्बुलेंस व बेड उपलब्ध कराने की तैयारी है। मनपा अस्पतालों व निजी अस्पतालों के डाक्टरों को सतर्क रहने का आदेश दिया है।  मनपा आयुक्त डा शर्मा ने कहा है कि मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करना पड़ेगा। मनपा के साथ पुलिस प्रशासन सहयोग कर रहा है। एक सप्ताह कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखने पर आवश्यकता पड़ने पर कुछ निर्बंध लगाना पड़ेगा। मार्केट में नियमों का पालन करने के लिए लाउड स्पीकर से एनाउंस कर लोगों को सतर्क किया जाएगा। मास्क के  बगैर सार्वजनिक स्थानों में घूमने वालों के खिलाफ पुलिस और मनपा कार्रवाई कर 500 रूपये दंड वसूल कर रही है। ठाणे रेलवे स्टेशन , व बस टर्मिनल पर एंटीजन टेस्टिंग बढ़ा रहे हैं। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अनिल कुंभारे  बताया कि बार , रेस्टोरेंट ,होटल आदि स्थानों में सोशल डिस्टेंसिंग के लिए 405 संस्थाओं को नोटिस दिया है। 105 स्थानों में पुलिस ने पब्लिक एनाउंस कर कोरोना संक्रमण को टालने के लिए नियमों का पालन करने का आवाहन किया है।

संबंधित पोस्ट

पंजाब नैशनल बैंक ने को-लेंडिंग व्यवसाय के लिए पैसा लो डिजिटल और वैदिका कैपिटल के साथ किया समझौता

Aman Samachar

18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के लिए कोरोना टीकाकरण शीघ्र शुरू करने क महापौर ने दिया निर्देश 

Aman Samachar

यूरोप की सबसे प्रमुख इलेक्ट्रिक बस, यूराबस अब कल्याण-डोंबिवली कॉरिडोर पर चलेगी

Aman Samachar

भिवंडी में किरन वीमेंस वेलफेयर सोसायटी के निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन

Aman Samachar

न्यूबर्ग के पैनल में शामिल विशेषज्ञों के अनुसार, डेल्टा और ओमीक्रोन दोनों वेरिएंट फैल सकते हैं एक साथ 

Aman Samachar

अपूर्व चंद्रा सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव बने

Aman Samachar
error: Content is protected !!