Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मनपा क्षेत्र में 11 निजी अस्पतालों समेत 51 आरोग्य केन्द्रों में कोरोना टीकाकरण शुरू 

ठाणे [ युनिस खान ] केंद्र व राज्य शासन के दिशानिर्देश के अनुसार कोरोना प्रतिबंधक टीकाकरण समय से पूरा करने के लिए मनपा ने व्यापक स्तर पर टीकाकरण मुहीम शुरू किया है। मनपा क्षेत्र में 11 निजी अस्पतालों समेत 51 स्थानों में टीकाकरण केंद्र शुरू कराया गया है।  शासन के निर्देशानुसार शहर के 60    वर्ष पूरा करने वाले वरिष्ठ नागरिक , फ्रंट लाईन वर्कर्स , विविध रोगग्रस्त नागरिकों के टीकाकरण समय पर पूरा करना है।  इसके लिए मनपा ने मुहीम शुरू करते 51 केंद्र शुरू किया है। मनपा के आरोग्य केन्द्रों के साथ निजी अस्पताल समेत 51 स्थानों में टीकाकरण शुरू है। मनपा के ठाणे ग्लोबल इम्पेक्ट हब , छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल , पोस्ट कोविड सेंटर ,मेंटल अस्पताल , कौसा अस्पताल , हजुरी सह्याद्री ,अंबेडकर भवन ,वाडिया , किसन नगर ,रोसा गार्डेनिया , कौसा आरोग्य केंद्र , कोपरी मैटरनिटी , आतकोनेश्वर नगर आरोग्य केंद्र ,आयुवेदिक हेल्थ सेंटर ,आजाद नगर आरोग्य केंद्र , बालकुम आरोग्य केंद्र ,सी आर वाडिया आरोग्य केंद्र ,   रोसा गार्डेनिया , गाँधी नगर ,कलवा , किसन नगर ,लक्ष्मी चिरागनगर आरोग्य केंद्र ,लोकमान्य कोरस   आरोग्य केंद्र , माजीवाडा आरोग्य केंद्र , मनोरमा नगर ,मानपाडा , नौपाडा , शील आरोग्य  केंद्र ,शिवाजी नगर आरोग्य केंद्र ,उथाल्सर आरोग्य केंद्र , वर्तक नगर आरोग्य केंद्र ,  सावरकर नगर आरोग्य केंद्र , आनंद नगर आरोग्य केंद्र , काजूवाडी आरोग्य केंद्र ,कौसा , कोरस , कोपरी आरोग्य केंद्र , अपला दवाखाना ,एवं ढोकाली आरोग्य केंद्र में टीकाकरण केंद्र शुरू किया गया है।  इसी तरह निजी अस्पतालों में सिद्धिविनायक अस्पताल ,सफायर , वेदांत अस्पताल ,ज्यूपिटर अस्पताल ,कालसेकर अस्पताल , प्राईम होराजन अस्पताल ,हायवे अस्पताल , पिनाकल अस्पताल ,अर्थोकेयर अस्पताल ,हायलैंड अस्पताल ,ईशा नेत्रालय व कौशल्या अस्पताल आदि शामिल हैं।

संबंधित पोस्ट

गृहनिर्माण मंत्री से मिलकर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दी होली की शुभकामनाएँ

Aman Samachar

धोबीघाट के रहीवासियों को मिला अलॉटमेंट लेटर

Aman Samachar

बर्डफ्लू के लिए मनपा ने नियंत्रण कक्ष शुरू कर मृत पक्षियों की जानकारी देने का किया आवाहन

Aman Samachar

भिवंडी में कोरोना के टीकाकरण के लिए नागरिकों से आगे आने का मनपा ने किया आवाहन

Aman Samachar

भाजपा गटनेता के कक्ष में घुसकर घेराव करने वाले छः शिवसेना नगर सेवकों के खिलाफ अपराध दर्ज

Aman Samachar

मेंहदी कार्यक्रम से मरजिया पठान ने दिया सामाजिक एकता का संदेश

Aman Samachar
error: Content is protected !!