Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कलवा मुंब्रा विधानसभा क्षेत्र के मरीजों व घायलों को अस्पताल पहुँचाने के लिए मिली पांच बाईक एम्बुलेंस 

ठाणे [ युनिस खान ] गृह मंत्रालय से मिली पांच बाईक एम्बुलेंस कलवा – मुंब्रा विधान सभा क्षेत्र के लिए मिली है। सड़क दुर्घटना जैसी आपात स्थिति में लोगों की जान बचाने में यह बाईक एम्बुलेंस मदगार साबित होने वाली है।  बाइक एम्बुलेंस में मरीज के लेटने , स्ट्रेचर व चालक के अलावा एक व्यक्ति के बैठने की व्यवस्था है।

                    कलवा मुंब्रा से विधायक व राज्य के गृहनिर्माण मंत्री डा जितेन्द्र आव्हाड ने गृहमंत्री अनिल देशमुख से बाईक एम्बुलेंस मुहैया कराने की मांग किया था।  जिसके बाद गृह मंत्रालय ने पांच बाईक एम्बुलेंस ठाणे पुलिस के माध्यम से उपलब्ध कराया।  कलवा राकांपा कार्यालय में आज सामाजिक कार्यकर्ता रुता जितेन्द्र आव्हाड को पुलिस उपायुक्त अविनाश अंबुरे ने बाईक एम्बुलेंस शौंप दिया। इस अवसर पर कलवा प्रभाग समिति अध्यक्षा वर्षा मोरे ,  पूर्व विरोधी पक्षनेता मिलिंद पाटील , पूर्व विरोधी पक्षनेता प्रमिला मुकुंद केनी ,नगर   सेवक प्रकाश बर्डे , महेश सालवी ,नगर सेविका अपर्णा सालवी , आरती गायकवाड , राकांपा युवक अध्यक्ष विक्रम खामकर ,सामाजिक न्याय  विभाग के शहर अध्यक्ष कैलाश हावले , राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस की शहर कार्याध्यक्ष सुरेखा पाटील , युवती अध्यक्षा पूजा   शिंदे  सबिया मेमन , कल्पना नार्वेकर ,पल्लवी गीध ,पूर्व युवक अध्यक्ष मंदार केनी , कुनाल पाटील ,निखिल तांबे ,दिनेश बने ,समीर अड़कर  अभिषेक पुसालकर आदि उपस्थित थे। बाईक एम्बुलेंस हीरो कंपनी की ओर से विकसित की गयी है। इसमें साईड कार जोड़ी गयी है जिसमें घायल या मरीज लेट कर जा सकता है। साईड कार के ऊपर छत और स्ट्रेचर की व्यवस्था है। स्ट्रेचर निकालकर मरीज को लाने ले जाने के लिए उपयोग किया जा सकता है। बाईक एम्बुलेंस पर चालक के साथ एक अन्य के बैठने की व्यवस्था है।

संबंधित पोस्ट

ब्रेकिंग फ्री’ वीडियो के साथ फ्यूचर जेनेराली का #StandWithPride अभियान 

Aman Samachar

कांग्रेस के स्थापना दिवस समारोह में एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने का आवाहन 

Aman Samachar

मनपा क्षेत्र में 11 निजी अस्पतालों समेत 51 आरोग्य केन्द्रों में कोरोना टीकाकरण शुरू 

Aman Samachar

एसटी कर्मचारियों का वेतन दिलाने की मांग को लेकर भाजपा ने किया आन्दोलन 

Aman Samachar

एनएमएमटी को 45 बसों को एम्बुलेंस बनाकर आरोग्य केन्द्रों को उपलब्ध कराया 

Aman Samachar

गायमुख घाट में यातायात जाम की समस्या के समाधान हेतु जिलाधिकारी डॉ. श्रीकृष्णनाथ पंचाल ने किया दौरा

Aman Samachar
error: Content is protected !!