Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़हलचल

जश्न-ए-बहुगुणा का मुंबई के रंगशारदा में 21 मई को आयोजन

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] दिवंगत स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की स्मृति में सर सैयद अहमद एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में इस बार  जश्न-ए-बहुगुणा मुंबई में होगा, जिसमें देश के हर हिस्से से कवि लेंगे और मुख्यातिथि महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी के हाथों समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े कई हस्तियों को सम्मानित किया जाने की जानकारी कार्यक्रम के आयोजक व संयोजक साजिद खान आजमी ने दी.
                वेलफेयर सोसाइटी के महासचिव साजिद खान आजमी ने बताया कि पिछले दो दशकों से देश के विभिन्न हिस्सों में मुशायरा और कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाता रहा है, जो इस बार आगामी 21 मई की शाम साढ़े सात बजे बांद्रा पश्चिम स्थित रंग शारदा हॉल मे होगा.  सेफ प्रो फायर के चेयरमैन अलीम खान द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की जायेगी, जिसमें स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की बेटी व हेमवती नंदन बहुगुणा स्मृति की संरक्षक-उपाध्यक्ष सांसद प्रो.रीता बहुगुणा जोशी विशेष अतिथि और जावेद फ़ारुकी अतिथि के रूप मे उपस्थित रहेंगी.
              कार्यक्रम की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट जेड.के. फैजान करेंगे और संचालन करेंगे नज़र बिजनौरी. जश्न-ए-बहुगुणा में राकेश बेदी, कुँवर जावेद, जौहर कानपुरी, ए.एम. तुराज, शशि भूषण समद, सरफराज नवाज, हसन काज़मी, अयूब वफा, लता हया, नकहत अमरोही, खुर्शीद हैदर, मोईन शादाब आदि जैसे कवि भाग लेंगे.

संबंधित पोस्ट

पीएनबी ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का उत्सव

Aman Samachar

मुंब्रा बॉम्बे कॉलोनी की 20 इमारतों को रेलवे ने नोटिस जारी करने से निवासियों में हडकंप 

Aman Samachar

सबसे बड़े बैडमिंटन स्टेडियम्स में टाटा ब्ल्यूस्कोप स्टील ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका 

Aman Samachar

रेनॉ इंडिया एक पूर्ण विकसित हिंदी वेबसाइट लॉन्च करने वाला पहला फोर-व्हीलर ऑटोमोटिव ब्रांड बना

Aman Samachar

अल्पसंख्यक छात्रों को व्यावसायिक शिक्षा के लिए मिलेगा रु. 7.50 लाख तक का शिक्षा ऋण

Aman Samachar

कोरोना अस्पतालों में आक्सीजन ,इंजेक्शन व संसाधन तत्काल उपलब्ध कराए प्रशासन – सैयद अली अशरफ

Aman Samachar
error: Content is protected !!