Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कोरोना की दूसरी लहर आने कीं  आशंका अभी भी बरक़रार – डा. दिलीप पवार 

ठाणे [ युनिस खान ]  कोरोना की पहली लहर पर अभी तक विश्व में विराम लग भी नहीं पाया है कि उसकी दूसरी लहर (नया स्ट्रेन) का आगमन हो चुका है। कोरोना की दूसरी लहर फैलने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। इन बातों का जिक्र करते हुए विश्व के चर्चित कोरोना रोग विशेषज्ञ डॉ. दिलीप पवार ने आशंका जताई है कि कोरोना की दूसरी लहर के भी विश्वव्यापी होने की संभावना है।
इन बातों का जिक्र उन्होंने ठाणे जिलाधिकारी कार्यालय में अपर जिलाधिकारी वैदेही रानडे से मुलाकात के दौरान कही। इसी मौके पर आरपीआई एकतावादी के युवा राष्ट्रीय नेता भैय्यासाहेब इंदिसे की उपस्थिति में रानडे को डॉ. पवार ने दो हजार पीपीई किट प्रदान किया। विदित हो कि कोरोना संकट के समय से ही डॉ. दिलीप पवार मुंबई, ठाणे औ पुणे के साथ ही महाराष्ट्र के अन्य शहरों में कोरोनारोधी उपक्रम करते रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने जिला प्रशासन को पीपीई किट उपहार के तौर पर दिया। अपर जिलाधिकारी वैदेही रानडे ने कहा कि उनका कोोनारोधी सेवाभावी अभियान शुरू से ही सराहनीय रहा है।
जिस समय ठाणे मनपा पीपीई किट और वेंटिलेटरों की कमी से जूझ रही थी, उस दौरान भी लगातार दो बार डा. पवार ने ठाणे मनपा को हजारों की संख्या में किट उपलब्ध करवाए थे। साथ ही वेंटिलेटर भी दिया था। जब डॉ. पवार से सवाल किए गए कि कोरोना की दूसरी लहर को रोका जा सकता है तो उनका कहना था कि ऐसा दावा तुरंत नहीं किया जा सकता है।। वैसे भी किसी महामारी को रोकने में कुछ न कुछ समय अवश्य लगता है। इसके पहले डॉ. पवार कोरोना संकट के समय मुंबई के कई अस्पतालों में अपनी सेवा भी दे चुके हैं। बीएमसी अस्पतालों के साथ ही टाटा मेमोयिल अस्पताल को भी कोरोनाोधी चिकित्सा सामग्रियां उपलब्ध कराई थी।

संबंधित पोस्ट

मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने का महापौर ने दिया निर्देश 

Aman Samachar

रैपिपे फिनटेक ने मुंबई में क्षेत्रीय कार्यालय खोला, बड़े पैमाने पर नियुक्तियां करने की योजना

Aman Samachar

सिडबी ने एमएसएमई को सशक्त बनाने के लिए एसवीसी बैंक के साथ भागीदारी की

Aman Samachar

मनपा की राजनीति से ऊपर उठकर एमपी, एमएलए बनाने का अध्यक्ष ने किया आह्वान

Aman Samachar

जय श्री कृष्णा फ़िल्म प्रोडक्शन की पहली फ़िल्म छैला सन्दू का ऑल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया राइट्स वर्ल्ड वाइड रिकार्ड्स ने लिया

Aman Samachar

भारत में 60% लोग अपने जीवनकाल के दौरान में पीठ के निचले हिस्से में तीव्र दर्द से हुए हैं पीड़ित

Aman Samachar
error: Content is protected !!