Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

राशन की दुकानों पर घटिया दर्ज का राशन दिए जाने की  राशनिंग अधिकारी से विधायक ने की शिकायत

ठाणे [ युनिस खान ] शहर की विविध राशनिंग की अधिकृत दुकानों से कार्ड धारकों को घटिया दर्जे का राशन दिए जाने की जांच करने की मांग करते हुए विधायक संजय केलकर ने व्यवस्था सुधारने की मांग किया है। नगर सेविका नंदा कृष्णा पाटील की शिकायत पर विधायक केलकर ने राशनिंग अधिकारी से मिलकर खराब किस्म के राशन बदलकर देने के लिए कहा है।

                    ठाणे शहर की राशन दूकान क्रमांक 154 गोकुल नगर , 219 शीतल डेयरी , 39 खोपट ,45  मशानवाडा कैसल मिल ,133 कोलबाड आदि दुकानों से घटिया दर्जे का गेंहू ,चावल दिए जाने की शिकायत मिल रही थी। नगर सेविका नंदा पाटील ने नागरिकों को घटिया दर्जे का राशन दिए जाने की जानकारी विधायक केलकर को देते हुए न्याय दिलाने का अनुरोध किया।  विधायक केलकर ने राशनिंग अधिकारी पलसलकर से मिलकर नागरिकों को घटिया दर्जे का राशन देने की जाँच कर उसे बदलने की मांग किया। उन्होंने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाले राशन की गुणवत्ता की जाँच करें और नागरिकों को दिए जाने वाले राशन का दर्जा सुधारने पर ध्यान दें।  गौरतलब है कि राशन की दुकानों पर सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत आने वाले अच्छे दर्जे का राशन की काला बाजारी कर रद्दी किस्म का राशन कार्ड धारकों में वितरित किया जाता है।  अपने कोटे के अनुसार राशन उठाकर कार्ड धारकों घटिया दर्जे का राशन दिखाया जाता है।  जिससे कम ही लोग राशन लेते हैं।  इस तरह बचा हुआ राशन की दुकानदार काला बाजारी कर रहे हैं।  अनेक दुकानों से कार्ड धारकों को राशन नहीं मिलने की शिकायतें आ रही है।  कार्ड धारकों की शिकायतें कम नहीं है लेकिन नागरिकों की समस्या उठाने के लिए आगे आने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं की कमी हो गयी है। राशन की दूकान पर आने वाले राशन की जांच की जाने की मांग उठ रही है।  राशनिंग विभाग के उप नियंत्रक को जांच कर गड़बड़ी करने वाले दुकान चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए जिससे अच्छे दर्जे के राशन की काला बाजारी रोका जा सके।

संबंधित पोस्ट

भाजपा नगर सेवक के कार्यालय पर हमला , सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद 

Aman Samachar

विद्यार्थियों को सीधे स्कूल में मिलेंगे एसटी पास – प्रताप सरनाईक

Aman Samachar

पीएनबी ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का उत्सव

Aman Samachar

डॉ. घाणेकर रंगमंच की टिकट खिड़की खुलने से पूर्व ही प्रथम दो या तीन पंक्ति रहती है ‘बुक’ 

Aman Samachar

उद्योग जगत के प्रणेता जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा , 1938 में जेआरडी टाटा को टाटा समूह में शीर्ष पद पर पदोन्नत 

Aman Samachar

उत्तर भारतीय ओबीसी लोगों को महाराष्ट्र में आरक्षण देने की मांग

Aman Samachar
error: Content is protected !!