Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

जिला मध्यवर्ती बैंक पर कब्ज़ा ज़माने के लिए महाविकास आघाडी के तीनों दल एक साथ आये

ठाणे [ युनिस खान ] ठाणे जिला मध्यवर्ती बैंक का का मार्च में होने वाला चुनाव राज्य की महाविकास आघाडी मिलकर लडेगी। इस आशय की जानकारी राज्य के नगर विकास मंत्री व जिले के पालकमंत्री एकनाथ शिंदे व गृहनिर्माण मंत्री जितेन्द्र आव्हाड ने दिया है। आगामी 30 मार्च को होने वाले ठाणे जिला मध्यवर्ती बैंक के चुनाव के पूर्व  तैयारी के लिए राज्य की महाविकास आघाडी के तीनों दलों के नेताओं ने ठाणे के टिप टाप प्लाजा में संयुक्त बैठक आयोजित किया।  बैठक में नगर विकास मंत्री शिंदे , गृहनिर्माण मंत्री आव्हाड , कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष व  ठाणे ,पालघर जिला प्रभारी राजेश शर्मा की प्रमुख उपस्थिति में वरिष्ठ नेता व वर्षों तक बैंक के अध्यक्ष रहे आर सी पाटील व शिवसेना के गोपाल लांडगे को संपूर्ण जिम्मेदारी दी गयी। पालकमंत्री शिंदे ने कहा कि पहले इस चुनाव को गंभीरता से नहीं लिया था। अब महाविकास आघाडी के तीनों दल मिलकर चुनाव लड़ने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उमीदवार निश्चित करने से विकास आघाडी एकत्र मिलकर चुनाव लड़ेगी जिससे यह चुनाव हमारे लिए कठिन नहीं   है।  गृहनिर्माण मंत्री आव्हाड ने कहा कि जिला मध्यवर्ती बैंक का चुनाव लड़ना अपने विचारों की एक संस्था कब्जे में लेकर रोजगार का सृजन करने का अपना उद्देश्य है। इसके लिए तीनों दलों  नेता एकजुट होकर आगे आये हैं। यदि कार्यकर्ताओं ने एकत्र आने का निश्चय कर लिया तो इसके लिए तीनों दलों के नेता तैयार हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में ठाणे जिले में महाविकास आघाडी के सर्वाधिक नगर सेवक हैं जिससे यह चुनाव हमारे लिए आसान है। मंत्री आव्हाड ने कहा कि बैंक का चुनाव सहकार का चुनाव है सहकार को संकट में आने पर सरकार उसकी मदद करती है। गत अनेक वर्षों से यही कार्य हम करते आ रहे हैं। सहकार क्षेत्र को    जीवित रखने के लिए हम   मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। इसमें कोई व्यक्तिगत स्वार्थ नहीं है जगह वितरण के बारे शीघ्र निर्णय लिया जायेगा। इस मौके पर    एमएलसी रविन्द्र फाटक ,विधायक शांताराम मोरे ,जगन्नाथ शिंदे , ज्योति कलानी ,राकांपा के ठाणे शहर अध्यक्ष व ठाणे , पालघर जिला समन्वयक आनंद परांजपे ,महापौर नरेश म्हस्के , जिप के उपाध्यक्ष सुभाष पवार ,शिवसेना  प्रकाश पाटील ,कांग्रेस शहर अध्यक्ष एड विक्रांत चव्हाण ,नगर सेवक हनुमंत जगदाले ,दशरथ तिवरे आदि उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

सुझाव और आपत्तियों पर विचार किए बगैर रिंग मेट्रो का काम शुरू न करें – मनोज प्रधान

Aman Samachar

घरकुल आवास योजना व स्वच्छ भारत मिशन के कार्य दो माह में पूरा करें – मुख्य कार्यकारी अधिकारी  

Aman Samachar

महा आवास अभियान-ग्रामीण” में उत्कृष्ट कार्य करने वाले संस्थाओं को 3 को पुरस्कार 

Aman Samachar

सरकारी विभागों में ठेके पर कार्यरत खिलाडियों को नौकरी में स्थाई करने की नीति बनेगी – एकनाथ शिंदे 

Aman Samachar

 सामाजिक कार्यकर्ता मर्ज़िया पठान ने शरद पवार से मुलाकात कर समस्याओं पर की चर्चा 

Aman Samachar

1 जून से मुंबई समेत राज्य के प्रमुख जिलों में लाक डाउन शिथिल करने का संकेत

Aman Samachar
error: Content is protected !!