Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया “बेस्ट गवर्नमेंट लेड असिस्टीव टेक्नोलॉजी अवार्ड “ से सम्मानित

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने 1 दिसंबर, 2023 को बेंगलुरु में आयोजित असिस्ट टेक फाउंडेशन (एटीएफ) अवार्ड्स 2023 में एनेबलर्स श्रेणी में “बेस्ट गवर्नमेंट लेड असिस्टीव टेक्नोलॉजी अवार्ड” प्राप्त किया. यह पुरस्कार बैंक को अभूतपूर्व पहल हेतु प्रदान किया गया है – यूनियन एक्सेस, डिजिटल एक्सेसिबिलिटी लागू करने तथा यूनियन स्पर्श, एक स्पर्शयुक्त ब्रेल डेबिट कार्ड जो दृष्टिबाधित ग्राहकों के लिए है. इस प्रतिष्ठित आयोजन में बैंक की सफलता न केवल प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने की उसकी प्रतिबद्धता को उजागर करती है, वरन अधिक समावेशी और सुलभ बैंकिंग उत्पाद बनाने में उसकी भूमिका पर भी बल देती है.

       एटीएफ पुरस्कार, 2023 ने सहायक प्रौद्योगिकी क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्टता का जश्न मनाया.  यह पुरस्कार बैंक की ओर से श्री ज्यूड जॉर्ज (उप महाप्रबंधक सूचना प्रौद्योगिकी विभाग) एवं श्री राहुल गंभीर (वरिष्ठ प्रबंधक, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग) ने कर्नाटक राज्य सरकार के माननीय आईटी मंत्री से प्राप्त किया.

संबंधित पोस्ट

वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे के मौके पर आयुक्त डॉ. कैलाश शिंदे ने पारसिक हिल पर किया वृक्षारोपण

Aman Samachar

पांच हजार से अधिक विद्यार्थियों ने ली नशामुक्त जीवन की शपथ

Aman Samachar

राष्ट्रीय कवि सम्मेलन के मंच पर विविध क्षेत्रों की हस्तियों को किया गया सम्मानित 

Aman Samachar

सरपंच के आमरण अनशन के बाद मालोड़ी टोलनाका पर टोल वसूली बंद 

Aman Samachar

बिजली चोरी मामले में अधीक्षक अभियंता को निलंबित करने की कांग्रेस ने की मांग 

Aman Samachar

रैली के माध्यम से छात्रों ने दिया मतदान करने का सन्देश

Aman Samachar
error: Content is protected !!