Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक का शॉपिंग धमाका; आकर्षक डिस्काउंट के साथ आईफोन 14 जीतने का मौका

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत के सबसे बड़े स्मॉल फाइनेंस बैंक एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने देश भर में आगामी त्योहारी सीजन के लिए एयू शॉपिंग धमाका के चौथे संस्करण को लॉन्च करने की घोषणा की है। यह पांच सप्ताह का शॉपिंग कार्निवल होगा जहां एयू बैंक के ग्राहक बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके की गई खरीदारी पर छूट, रिवार्ड और ऑफ़र का लाभ उठा सकेंगे। एयू शॉपिंग धमाका नवरात्रि (26 सितंबर) के शुभ अवसर पर शुरू हो गया था और 30 अक्टूबर, 2022 को दिवाली के बाद समाप्त होगा।

       त्योहारी सीजन में आमतौर पर ज्यादातर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कई तरह के डिस्काउंट और ऑफर्स आते हैं। एयू बैंक ने अपने ग्राहकों की खरीदारी को फायदेमंद बनाने के लिए एयू बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर रिवार्ड और छूट की पेशकश करते हुए एयू शॉपिंग धमाका लॉन्च किया है। ये ऑफर्स इलेक्ट्रॉनिक्स, ट्रैवल, डाइनिंग, हेल्थ एंड वेलनेस और लाइफस्टाइल शॉपिंग श्रेणी में उपलब्ध हैं। कुछ प्रमुख ब्रांड जिनके साथ बैंक ने ऑफ़र की घोषणा की है, वे हैं स्विगी, ज़ोमैटो, बिग बास्केट, क्लियरट्रिप, यात्रा, मेकमाईट्रिप, विजय सेल्स, बुकमाईशो, फार्मासी, जियोमार्ट, आदि। बैंक के ग्राहकों को एयू शॉपिंग धमाका में आईफोन 14  और 5,000 रुपये का अमेज़न गिफ्ट वाउचर हर हफ्ते जीतने का भी मौका मिलेगा।

        एयू शॉपिंग धमाका के दौरान, बैंक ने विभिन्न ऋण उत्पादों पर रोमांचक ऑफ़र की भी घोषणा की है। ग्राहक वाहन ऋण और गृह ऋण के प्रोसेसिंग शुल्क पर क्रमशः 50% और 25% की छूट ले सकते हैं। इसके अलावा बैंक ने दो लाख रुपये तक सोने के ऋण (गोल्ड लोन) पर प्रोसेसिंग शुल्क में भी छूट की घोषणा की है। बैंक ने अपने डिजिटल बैंकिंग प्लेटफॉर्म AU 0101 पर सेवाओं का उपयोग करने पर ऑफ़र की भी घोषणा की है। बैंक के ग्राहक ऐप का उपयोग करके यात्रा बुकिंग, बिल भुगतान और यूपीआई भुगतान में 3,000 / रुपये से अधिक की बचत कर सकते हैं।

        एयू शॉपिंग धमाका के चौथे संस्करण के लॉन्च पर, एयू बैंक के कार्यकारी निदेशक, श्री उत्तम टिबरेवाल ने कहा, “त्योहारों का मौसम उत्सव और खर्च का समय है। एयू शॉपिंग धमाका के पिछले तीन संस्करणों के दौरान, हमने इस अवधि में  खरीदारी करते समय छूट और ऑफ़र की तलाश करने वाले लोगों की एक स्पष्ट प्रवृत्ति देखी। इस साल, हमने अपने ग्राहकों को उत्सव की भावना का अधिकतम लाभ उठाने में मदद करने के लिए कई प्रकार के रिवार्ड और ऑफ़र शामिल किये हैं |हमारे ब्रांड पार्टनर्स ने खरीदारों को छूट और लाभ देने के लिए भी कमर कस ली है। एयू शॉपिंग धमाका के साथ, हम अपने ग्राहकों को जीवन में असीमित खुशियां हासिल करने के लिए सशक्त बनाने की पेशकश कर रहे हैं।”

 

संबंधित पोस्ट

 आकाश बायजू’स के 1,06,870 छात्रों ने प्रतिष्ठित नीट यूजी एग्जामिनेशन 2023 को किया क्वालीफाई 

Aman Samachar

  अनधिकृत रेती माफिया पर तहसीलदार की कारवाई , 30 लाख का बार्ज जप्त

Aman Samachar

एकता व भाईचारा बढ़ाने के लिए अपने अपने समाज के कट्टरपंथ को रोकना होगा – संजय सिंह

Aman Samachar

सनटेक रियल्टी लिमिटेड ने चौथी तिमाही और वित्त वर्ष 2021 के लिए ऑपरेशनल अपडेट की घोषणा की

Aman Samachar

केप्री स्ट्रेस्ड एसेट्स फंड ने अनब्राको में 375 करोड़ रुपये का किया निवेश 

Aman Samachar

मदर्स रेसिपी ने लॉन्च की ‘छोटू चटनी’ की नई रेंज उपलब्ध है 5 वैरिएंट्स में 

Aman Samachar
error: Content is protected !!