Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

अग्रवाल समाज ठाणे के अध्यक्ष मनोनीत हुए महेश अग्रवाल

ठाणे , आज से ३५ साल पहले सेवाभावी संस्था अग्रवाल समाज ठाणे अस्तित्व में आई । यह संस्था लगातार अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन कर रही है । समय के साथ संस्था के संगठनात्मक स्वरुप में परिवर्तन आता रहा है। इसी के तहत अग्रवाल समाज ठाणे के तमाम पदाधिकारियों और सक्रिय सदस्यों ने एकमत होकर महेश अग्रवाल को इस संस्था का अध्यक्ष मनोनीत किया है।

             कुछ दिनों से संस्था के पूर्व अध्यक्ष जगदीश प्रसाद अग्रवाल स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे थे। इस कारण उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। ऐसी स्थिति में अग्रवाल समाज ठाणे के संचालक मंडल की बैठक हुई। इसी बैठक में महेश अग्रवाल को अध्यक्ष बनाने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। वैसे महेश अग्रवाल ठाणे शहर हो या मुंबई महानगर किसी परिचय के मोहताज नहीं रहे हैं। दर्जनों सेवाभावी संस्थाओं से जुड़कर वे कई दशकों से समाजहित का काम करते आ रहे हैं। बौद्धिक वर्गों में भी वे काफी लोकप्रिय रहे हैं। जबकि अग्रोहा विकास ट्रस्ट के संरक्षक सुभाषचंद्र गोयल के निर्देश पर ट्रस्ट के कार्याध्यक्ष बजरंग गर्ग ने महेश अग्रवाल को अग्रोहा विकास ट्रस्ट का प्रवक्ता नियुक्त किया था।  सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक क्षेत्रों में महेश अग्रवाल का अहम योगदान रहा है। उक्त क्षेत्रों से संबंधित कार्यक्रम में सहभागी होने के साथ ही उसके आयोजन में भी अपेक्षित सहयोग देते रहे हैं। गत २५ सालों से वे लगातार सब्जेक्ट मंथन (हिंदी) और लोकज्वार (मराठी) समाचार पत्र का संपादन करते आ रहे हैं।  उनके मनोनयन पर समाज में खुशी की लहर देखी जा रही है। संस्था से जुड़े चेहरों  को आशा है कि अब अग्रवाल समाज ठाणे सामाजिक स्तर पर अनेक नई उपलब्धि हासिल करेगा। अब संस्था की सामाजिक गतिविधियों में विविधता देखने को मिलेगी। अग्रवाल समाज के हित के लिए वे संकल्पबद्ध रहेंगे।  इसी बीच नवनियुक्त अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने बताया कि समाज के कोई व्यक्ति यदि अपने बेटी की शादी करने में असमर्थ है, तो ऐसी स्थिति में अग्रवाल समाज, ठाणे उसकी शादी के तमाम खर्चों को वहन करेगा। ऐसा निर्णय संस्था द्वारा लिया गया है।

संबंधित पोस्ट

ब्रेक द चैन के तहत शिवभोजन थाली 14 जून तक मुफ्त – मुख्यमंत्री

Aman Samachar

इमारत का मलबा गिरने से भिखारी की मौत

Aman Samachar

कोरोना अस्पतालों में तज्ज्ञ डाक्टरों व स्टाफ की कमी का विरोधी पक्षनेता ने उठाया मुद्दा 

Aman Samachar

पार्किंग प्लाजा ठेके में 52 लाख रूपये के नुकसान की जांच कर कार्रवाई की भाजपा नगर सेवक ने की मांग 

Aman Samachar

पावरलूम व्यवसायी से 31 लाख रूपये की ठगी 

Aman Samachar

उड़न दस्ते स्कूल के 145 बच्चों को स्कूल में प्रवेश दिलाकर मुख्य धारा लाया  – विधायक निरंजन डावखरे

Aman Samachar
error: Content is protected !!