Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

लाक डाउन लगाने का सरकार का इरादा नहीं , जनता नियमों का पालन कर कोरोना संक्रमण रोकने में आगे आये –  एकनाथ शिंदे

ठाणे [ युनिस खान ] कोरोना के मरीजों की संख्या के मद्देनजर आने वाले सभी  मरीजों को बेड उपलब्ध करने का मनपा को निर्देश दिया है। कोरोना संक्रमित मरीजों को दवा ,उपचार सहेत सभी आवश्यक सुविधा मुहैया कराने के लिए मनपा व आरोग्य विभाग सुसज्ज है। इस आशय की जानकारी देते हुए नगर विकास मंत्री व जिले के पालकमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि लाक डाउन लगाना सरकार का इरादा नहीं है। जनता को नियमों का पालन कर कोरोना को रोकने में मदद करना आवश्यक है।

                      कोरोना की दूसरी लाट आने से शहर में कोरोना के नए मरीजों में वृद्धि हो रही है हलाकि मृत्यु दर काफी कम है। कोरोना से कोई भी म्रत्यु नहीं होना चाहिए है यह प्रयास है।  कोरोना संक्रमित लोगों को अस्पताल में बेड , दवा , उपचार के साथ अच्छा खाना व अन्य आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने का मनपा प्रशासन की निर्देश दिया है। आज कोरोना की रोकथाम व उपचार आदि के लिए तैयारियों को लेकर विशेष बैठक का आयोजन किया गया।  ठाणे ग्लोबल अस्पताल कोविड अस्पताल व पार्किंग प्लाजा अस्पताल में तत्काल सीटीस्केन की सुविधा शुरू करने का आदेश बैठक में दिया है। पालकमंत्री शिंदे ने बताया कि कोविड के अन्य मरीजों के साथ ही कोविड के अन्य मरीजों के साथ कोरोना संक्रमित गर्भवती महिलाओंके लिए विशेष व्यवस्था व सह्व्याधि मरीजों का ध्यान रखने के लिए मनपा प्रशासन को दिया है। उन्होंने मास्क न लगाने , भीड़ करने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वालो के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा है। पिछले एक माह से कोरोना मरीजों की संख्या दिन ब दिन बढ़ी है। जिसे देखते हुए आज मनपा मुख्यालय के नरेंद्र बल्लाल सभागृह में पालकमंत्री शिंदे की उपस्थिति में समीक्षा बैठक की गयी। बैठक में सांसद राजन विचारे ,महापौर नरेश म्हस्के ,उप महापौर पल्लवी कदम , सभागृह नेता अशोक वैती , विरोधी पक्षनेता अशरफ शानू पठान ,आरोग्य सभापति निशा पाटील , अतिरिक्त आयुक्त गणेश देशमुख , उपायुक्त संदीप मालवी , अशोक बुरपुल्ले , जनसंपर्क अधिकारी महेश राजदेरकर , वैद्यकीय आरोग्य अधिकारी डा. राजू मुरुड़कर ,आरोग्य अधिकारी डा. अनिरुद्ध मालगांवकर , डा खुशबू टावरी आदि उपस्थित थी। बैठक में टीकाकरण केंद्र बढाकर अधिक वैक्सीन लगाने , मनुष्यबल बढाने , तग्य डाक्टर व औषधि भण्डारण आदि उपलब्धता बढाने का निर्देश दिया है।

संबंधित पोस्ट

नव वर्ष पर पर्यवरण संवर्धन , संरक्षण के लिए वृक्षारोपण व स्वच्छता का दिया सन्देश 

Aman Samachar

ब्लू डार्ट ने अपनी डार्ट प्लस सर्विस की भारत डार्ट के रूप में रीब्रांडिंग करने की घोषणा की

Aman Samachar

पीएनबी और असम रायफल्स ने पीएनबी रक्षक प्लस योजना के लिए करार पर किए हस्ताक्षर

Aman Samachar

जिले में मास्क नहीं तो तो इंट्री नहीं विशेष मुहीम लागू करने का जिलाधिकारी ने दिया निर्देश

Aman Samachar

कोविड मरीजों की संख्या घटने के बावजूद जून तक जंबो कोविड सेंटर जारी रखेगी मनपा

Aman Samachar

बी.ओ.बी. (BOB) फाइनेंशियल और आई.आर.सी.टी.सी. (IRCTC) ने लांच किया को-ब्रांडेड रुपे (RuPay) क्रेडिट कार्ड

Aman Samachar
error: Content is protected !!