Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

सिडको एक्जिबिजन कोविड अस्पताल का दौरान कर तैयरियों की सांसद ने की सराहना 

नवी मुंबई [ युनिस खान ] सिडको एक्जिबिजन सेंटर के कोविड अस्पताल का दौराकर सांसद राजन विचारे ने आक्सीजन बेड ,आयसीयु व मरीजों के उपचार व्यवस्था का अधिकारीयों से जानकारी लेते हुए  संतोष व्यक्त किया है। देश में कोरोना की तीसरी लाट आने की संभावनाओं के लेकर आरोग्य यंत्रणा को सक्षम बनाने का प्रयास किया जा रहा है

                      नवी मुंबई मनपा की ओर से सिडको एक्जिबिजन सेंटर में आयसीयु ,आक्सीजन बेड व वेंटिलेटर की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सांसद विचारे ने मनपा आयुक्त अभिजित बांगर का आभार व्यक्त किया है। सांसद विचारे ने कहा कि नगर विकास मंत्री व पालकमंत्री एकनाथ शिंदे का समय समय पर सहयोग मिलने से आज नवी मुंबई के कोरोना मरीजों इ उपचार की आवश्यक सुविधा उपलब्ध है। कोरोना माहामारी की तीसरी लाट में छोटे बच्चों के चपेट में  की आशंका व्यक्त की जा रही है जिसके लिए तैयार रहने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि 3 मई को मनपा आयुक्त बांगर को पत्र देकर छोटे बच्चों के लिए 300 आक्सीजन व 200 आयसीयु बेड उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था। जिसे लेकर मनपा ने तैयारी शुरू किया है जिसका निरिक्षण करने के लिए आज सांसद विचारे ने सेंटर का दौरा किया।  उनके साथ नवी मुंबई शिवसेना जिला प्रमुख विट्ठल मोरे ,शहर प्रमुख विजय माने ,मनपा के अतिरिक्त आयुक्त संजय काकडे , नोडल आफिसर माने , डा लोहार आदि अधिकारी उपस्थित थे। उन्होंने अस्पताल के साथ कोविड   वार्ड , मेडिकल फार्मेसी को भेट देकर नर्स , स्टाफ व कर्मचारियों  संवाद कर बातचीत कर उत्साह वर्धन किया है।

संबंधित पोस्ट

टीव्हीएस युरोग्रिप के ‘ब्रंच एंड बाइकिंग’ के चौथे संस्करण में मिली ज़ोरदार प्रतिक्रिया 

Aman Samachar

संत श्री कुलदीप महतो का निधन पर लोगों लिए अंतिम दर्शन

Aman Samachar

राष्ट्रीय नागरिक स्वास्थ्य मिशन के तहत निर्मित स्वास्थ्य केंद्र का केन्द्रीय राज्यमंत्री ने किया उद्घाटन.

Aman Samachar

जिले के ग्रामीण सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर दिया जायेगा – जिला योजना अधिकारी

Aman Samachar

नवी मुंबई मनपा अपनी विरासत को सभाले हुए देश के अग्रणी शहरों में अपना मुकाम बनाया – मंदाताई म्हात्रे  

Aman Samachar

सेवा समर्पण अभियान के तहत सैनिकों व परिजनों का किया संम्मान

Aman Samachar
error: Content is protected !!