Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

पालघर की निजी कोरोना अस्पताल में आग लगने से 13 मरीजों की मृत्यु

मुख्यमंत्री ने मृतकों के आश्रितों को पांच लाख की सहायता देने की घोषणा की

पालघर [ युनिस खान ] महाराष्ट्र के पालघर जिले की विजय बल्लभ कोविड अस्पताल में आग लगने 13 कोरोना मरीजों की झुलसकर मृत्यु हो गयी है।  राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने दुःख व्यक्त करते हुए घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को पांच पांच लाख रूपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

जिले के विरार , तिरुपति नगर के बंजारा होटल के निकट स्थित विजय   बल्लभ अस्पताल की दूसरी मंजिल के आयसीयु में गुरूवार मध्य रात्रि साढ़े तीन बजे इसी के कम्प्रेशर में विस्फोट होने से आग लग गयी। घटना के समय आयसीयु वार्ड में कोरोना के 17 मरीज भर्ती थे। जिसके 5 महिलाओं समेत 13 मरीजों की मृत्यु  गयी है। आग लगाने की सूचना मिलते ही अग्निशमन ल के जवानों ने मौके पर पहुंचकर करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित कर लिया।  मृतकों में निलेश भोईर [35 ] ,  उमा सुरेश कनगुटकर [63 ] , पुखराज वल्लभदास वैष्णव [ 68 ], रजनी आर कडू [60 ] , जनार्दन मोरेश्वर म्हात्रे[63 ] , नरेंद्र शंकर शिंदे [58 ],  रमेश टी उपयान [55 ] , कुमार किशोर दोशी [45 ] , शमा अण्णा म्हात्रे [ 48 ] , सुप्रिया देशमुख [ 43 ], प्रविण शिवलाल गौडा [ 65 ] , अमेय राजेश राऊत [ 23 ] , सुवर्णा एस पितळे ([64 ] आदि शामिल हैं। घटना के पर दुःख व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ठाकरे ने उच्च स्तरीय जांच का आदेश देते  मृतकों के परिजनों को पांच  लाभ रूपये व घायलों को एक एक लाख रूपये की सहायता देने की घोषणा किया है।  विरार की विजय बल्लभ नामक निजी अस्पताल है उसके आग बुझाने के उपकरण थे या नहीं इसकी जांच की जायेगी। नासिक की अस्पताल में आग लगने की दुर्घटना में दो दिन पूर्व 24 मरीजों की मृत्यु हुई। उसके बाद दो दिन में अस्पताल मरीजों के मरने की यह दूसरी बड़ी घटना है।

संबंधित पोस्ट

मनपा के 550 अधिकारीयों व कर्मचारियों के पदोन्नति समेत आयुक्त ने लिए कल्याणकारी निर्णय 

Aman Samachar

रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी और एनिमल डिजिटल आइडेंटिफिकेशन सिस्टम पशुओं को देगी पहचान कार्ड

Aman Samachar

वर्चूसा की तरफ से प्रसिद्ध बी.जे.पी.सी. इन्स्टिट्यूशन के पुनरुद्धार में सहायता

Aman Samachar

चलते फिरते भोजन ठाणे का अक्काचा वडा पाव को ‘वडा पाव चा राजा’ का मिला सन्मान 

Aman Samachar

प्रेमिका के पति की जान से मारने की धमकी देने वाले चार आरोपी पिस्तौल समेत गिरफ्तार

Aman Samachar

जब्त संपत्ति धारकों ने 21 दिन में कर का भुगतान नहीं करने पर होगी सार्वजनिक नीलामी

Aman Samachar
error: Content is protected !!