Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

गरीबों की मदद करने वालों के चलते इंसानियत अभी भी जिन्दा है , बूट पालिस करने वाले की भावना

ठाणे [ युनिस खान ] कोरोना काल में गरीबो व जरूरतमंद लोगों के आंसू पोछने के लिए निःस्वार्थ सेवा करने का नाम है विधायक संजय केलकर , इस आशय की भावना व्यक्त करते हुए रेलवे स्टेशन पर बूट पालिस  कर अपना उदरनिर्वाह करने वाले सुरेन्द्र सकट ने व्यक्त किया है। सुरेन्द्र और उसके अनेक साथी ठाणे रेलवे स्टेशन पर बूट पालिस का कम करते हैं। 
                    कोरोना और लाक डाउन से करीब एक वर्ष से बूट पालिस करने वाले व्यवसायी परेशान हैं।  जब ट्रेनों से यात्रा करने वाले लोगों की संख्या घट गयी तो उनके धंधे प्रभावित होना स्वाभाविक ही है।  कोरोना काल में सभी क्षेत्रों पर विपरीत प्रभाव पड़ा है। कोरोना उत्पन्न आर्थिक संकट व बेरोजगारी हर क्षेत्र लोगों की कमर तोड़ दिया है। इसी तरह परेशान बूट पालिस करने वाले सुरेन्द्र का कहना है हम बूट पालिस करने वाले गरीबों पर गत आठ माह से कोरोना का कहर बरपा है। हम जैसे लोगों के सामने भुखमरी जैसा संकट आया। ऐसे समय में कोई हमारी मदद के लिए आया तो वह विधायक केलकर ही हैं।  हम उनके मतदाता भी   नहीं है लेकिन वे हम बूट पालिस करने वाले लोगों के प्रमुख सल्लागार होने की वजह से हमेशा मदद करते हैं।  वह भगवान् तो नहीं इंसान हैं लेकिन हमारे लिए भगवान् से कम भी नहीं है। वे हम बूट पालिस करने वाले गरीब परिवारों को आर्थिक मदद व राशन उपलब्ध करने का काम करते रहे हैं। हमारे जनप्रतिनिधि और राजनेता इसी तरह गरीबों व जरुरतमंदों की मदद करने लगे तो शायद गरीबों की कोई समस्या नहीं होगी। विधायक केलकर  के सेवाभावी कार्यों को देखने से लगता है कि इंसानियत अभी भी जिन्दा है।
Attachments area

संबंधित पोस्ट

आन लाईन शिक्षा के लिए मनपा अपने विद्यार्थियों को छः माह के लिए देगी 1200 उपस्थिति भत्ता 

Aman Samachar

अभिनेता सूरज सम्राट भोजपुरी फ़िल्म मोहब्बत रंग लायेगी की शूटिंग में व्यस्त

Aman Samachar

डॉ जितेंद्र आव्हाड ने क्लस्टर विकास के खिलाफ बिगुल फूंका

Aman Samachar

महिला के गले से सोने की चैन झटककर मोटर सायकिल सवार चम्पत 

Aman Samachar

कंटेनर, कार व टेंपों में भीषण टक्कर में 1 की मौत, 2 हुए घायल

Aman Samachar

थैलेसीमिया रोगियों के लिए रक्त स्टेम सेल प्रत्यारोपण एकमात्र चिकित्सीय उपचार विकल्प

Aman Samachar
error: Content is protected !!