Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़हलचल

के.एम.ई.सोसाइटी द्वारा शिक्षक दिवस समारोह में शिक्षकों को किया गया सम्मानित

भिवंडी [ युनिस खान ] स्वतंत्र भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के अवसर पर कोकन मुस्लिम एजुकेशन सोसाइटी द्वारा संचालित विद्यालयों के शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए जी.एम.मोमिन वीमेंस कॉलेज,हाल भिवंडी में सोसायटी के अध्यक्ष तलहा फकीह की अध्यक्षता में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के पूर्व वाईस चांसलर शिक्षाविद रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल जमीरुद्दीन शाह उपस्थित थे।
                  इस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में टाइम्स आफ इंडिया के उपसंपादक मोहम्मद वजीहुद्दीन एवं सबीहा सीमी शाह उपस्थित थीं।इस अवसर पर के एम ई सोसायटी के उपाध्यक्ष जिया शकूर मोमिन,सचिव सुहैल फकीह,सहसचिव नवेद खरबे,कोषाध्यक्ष फ़हद बुबेरे,उज़ैर फकीह,अज़ीज़ुलहक़ बुबेरे,रईस हाई स्कूल के चेयरमैन एडवोकेट यासीन मोमिन सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य तथा विभिन्न विद्यालयों के चेयरमैन,प्रधानाचार्य आदि उपस्थित थे। संस्था के सचिव सुहैल फकीह ने अपने उद्घाटन भाषण में अतिथियों एवं अध्यापकों का विशिष्ट अंदाज़ में स्वागत किया एवं शिक्षक दिवस की बधाई दी।
             मुख्य अतिथि रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल जमीरुद्दीन शाह ने अपने सम्बोधन में शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि ज़िंदगी में सफलता प्राप्त करने की पहली शर्त होती है सच्ची लगन के साथ कठिन परिश्रम और माता पिता का आशीर्वाद,किसी भी परिस्थिति का मुकाबला करते समय निडर और बेख़ौफ़ होकर कठिन परिस्थिति का सामना करना चाहिए,यदि खौफ हो भी तो चेहरे से ज़ाहिर नहीं होने देना चाहिए।आप ने अध्यापकों से कहा कि अध्यापकों को अपने विद्यार्थियों से ऐसी मोहब्बत होनी चाहिए जैसी एक माँ को अपने बच्चों से होती है।
           इस अवसर पर सोसायटी द्वारा संचालित सभी विद्यालयों में एस.एस.सी.,एच.एस.सी.बोर्ड परीक्षा में तथा बी.ए.,बी.एस.सी,बी.एस.सी.आई.टी,बी.कॉम,बीएड,डी.एड.,टेक्निकल आदि के फाइनल परीक्षाओं में प्रथम,द्व्तीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को उनके अध्यापकों सहित सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त सभी संस्थाओं के ऐसे शिक्षकों को सम्मानित किया गया जिनके विषय में SSC और HSC परीक्षा में शत प्रतिशत परिणाम प्राप्त करने के साथ कम से कम 20% छात्रों ने विशेष योग्यता और 30%छात्रों ने फर्स्ट क्लास में सफल हुए हों।इस अवसर पर पूर्व शिक्षकों को भी उनके शिक्षण सेवाओं के लिए उपहार प्रदान किए गए।
        बता दें कि शिक्षक दिवस समारोह में सोसायटी ने कुल 250 से अधिक पुरस्कार वितरित किये गए।समारोह को मोहम्मद वजीहुद्दीन,सबीहा सीमी शाह एवं तलहा फकीह साहब आदि ने भी सम्बोधित किया और शिक्षकों एवं पुरस्कृत छात्र छात्राओं को बधाई दी।कार्यक्रम का सूत्र संचालन सहायक मुख्यध्यापक मुखलिस मदू ने किया।चेयरमैन एडवोकेट यासीन मोमिन ने उपस्थित अतिथियों और अध्यापकों के प्रति आभार व्यक्त किया।रईस जूनियर कॉलेज के प्रवक्ता मुदस्सिर शेख द्वारा राष्ट्रगान पढ़ने के साथ समारोह सम्पन्न हुआ।समारोह को सफल बनाने में विभिन्न विद्यालयों के अद्यापकों एवं कंप्यूटर स्टॉफ का विशेष योगदान रहा।

संबंधित पोस्ट

प्लेसमेंट कंपनी के कर्मचारी की वेतन मांगने 6 लड़कियों ने की पिटाई  , पुलिस में मामला दर्ज 

Aman Samachar

कोंकण में बाढ़ प्रभावित लोगों के मकान बनाने के लिए कांग्रेस ने भेजी मदद सामग्री

Aman Samachar

यूनियन बैंक कपूरबावड़ी शाखा में शुरू हुआ यूनियन गोल्ड लोन पॉइंट

Aman Samachar

ऐरोली में एक एक रात पांच घरों का ताला तोड़कर चोरी 

Aman Samachar

श्री हनुमान मंदिर में बूंदी प्रसाद और शरबत वितरण

Aman Samachar

मेरी वसुंधरा अभियान के तहत निसर्ग के पंचतत्व के संरक्षण व संवर्धन करने का जिप ने लिया निर्णय

Aman Samachar
error: Content is protected !!