Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

केंद्र ने महाराष्ट्र को 4 लाख 35 हजार रेमडेसिविर वायल्स आपूर्ति का आदेश दिया  – मुख्यमंत्री

मुंबई [ युनिस खान ] राज्य में रेमडेसिविर  की मांग को देखते हुए केंद्र सरकार ने 30 अप्रैल तक 4 लाख 35 हजार वायाल्स की आपूर्ति का आदेश जारी किया है। पहले महाराष्ट्र को 2 लाख 69 हजार वायल्स की आपूर्ति थी।  मुंख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इसके इ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है।  मुख्यमंत्री ठाकरे ने प्रधानमत्री मोदी के साथ आनलाईन चर्चा के दौरान राज्य की कोरोना संबंधी जरूरतों के बारे में कुछ मांगे रखी थी।

                आज केन्द्रीय आरोग्य विभाग के सहसचिव नवदीप रिनवा ने इसके बारे में पत्र देकर राज्य सरकार को अवगत कराया है। जिसमें कहा गया है कि 21 अप्रैल से 30 अप्रैल तक की आपूर्ति होने वाली है। पूरे देश के राज्यों की मांग के अनुसार 16 लाख रेमडेसिविर वायल्स केंद्र आपूर्ति करेगा।  इसके लिए सात लाईसेंस धारक उत्पादक कंपनियों से आपूर्ति करने के लिए कहा गया है। मुख्यमंत्रियों के साथ आन लाईन   बैठक में प्रधानमंत्री मोदी के समक्ष उद्धव ठाकरे ने रेमडेसिविर  समेत अन्य दवाओं की कमी से अवगत कराते हुए नियमित आपूर्ति की अपेक्षा  व्यक्त किया था। मुख्यमंत्री ठाकरे ने बताया था कि महाराष्ट्र में 60 हजार से अधिक मरीज आक्सीजन बेड पर हैं जबकि राज्य में 76 हजार  300 आक्सीजन बेड की व्यवस्था है। राज्य में प्रतिदिन 1550 मैट्रिक  टन आक्सीजन की आवश्यकता है। 300 से 350 मैट्रिक टन आक्सीजन राज्य के बाहर से लायी जा रही है। राज्य में मरीजो  संख्या के मद्देनजर 250 से 300 मैट्रिक टन आक्सीजन की अतिरिक्त भण्डारण की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ठाकरे ने केंद्र सरकार से 13000 जंबो सिलेंडर व 1100 वेंटिलेटर की मांग किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य को 70 हजार रेमडेसिविर   की प्रतिदिन आवश्यकता है जबकि 27 हजार वायल्स का वितरण हो रहा है। रेमडेसिविर की आवश्यकता को पूरा करने के लिए विदेश से आयात करने की अनुमति दिए  जाने की मांग किया है। उन्होंने राज्य में धीमी गति से वैक्सीन की आपूर्ति होने की बात कहते इ बताया था कि 22 अप्रैल की सुबह तक  साढ़े छः लाख डोज वैक्सीन प्राप्त हुई जिसमे साढ़े तीन लाख वैक्सीनअ डोज उपयोग किया गया है। राज्य में करीब 5 लाख वैक्सीन का भण्डारण उपलब्ध है। उन्होंने बताया  राज्य में 18 से 44 आयुवर्ग की 5 करोड़ 71 लाख जनसँख्या है जिसके लिए 12 करोड़ वैक्सीन के डोज  आवश्यकता है। उन्होंने निजी उद्योग समूह के सीएसआर फंड से उत्पादकों से वैक्सीन खरीदने की अनुमति देने की मांग की है।

संबंधित पोस्ट

 न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स ने मुंबई में शुरू किया मासिक धर्म स्वास्थ्य और स्वच्छता जागरूकता अभियान 

Aman Samachar

ऐरोली-कलवा एलिवेटेड प्रोजेक्ट के दीघा रेलवे स्टेशन का काम अंतिम चरण में –  राजन विचारे 

Aman Samachar

साइबर सुरक्षा क्षमताओं को सशक्त करने के लिए सिडबी ने सी-डैक के साथ समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

Aman Samachar

बिजली की चोरों के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज करायेगी टोरेंट पावर कंपनी 

Aman Samachar

ईंधन दर वृद्धि के खिलाफ राकांपा महिला कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन 

Aman Samachar

पीएनबी ने आईबीए टेक्नोलाजी कांफ्रेंस, एक्सपो एवं अवार्ड्स में दो पुरस्कार प्राप्त किए

Aman Samachar
error: Content is protected !!