Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

आरोग्य के लिए खानपान , व्यायाम और वर्ष में एक बार आरोग्य परिक्षण जरुरी –  डा सुशील इन्दोरिया

ठाणे [ युनिस खान ] मधुमेह व ह्रदय विकार की बढती समस्या को लेकर डायबीटीज केयर सेंटर नामक संस्था की ओर से उक्त बीमारियों के प्रति जनजागरण अभियान शुरू किया गया है। जनसेवक एड बी एल शर्मा की स्मृति में शुरू इस अभियान के मार्गदर्शन शिविर में डा सुशील इन्दोरिया ने मधुमेह व ह्रदय रोग से बचाव और उपचार के बारे विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बीमारी से बचने के लिए पहले खानपान और व्यायाम जरुरी है। 30 वर्ष के हर व्यक्ति को वर्ष में एक बार आरोग्य परिक्षण करना चाहिए जिससे सही समय पर बीमारी का पता चलते उपचार कराया जा सके।

ठाणे में आयोजित मार्गदर्शन शिविर में संस्था के अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि संस्था गत 25 वर्षों से ठाणे व पालघर जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आरोग्य के लिए कार्यरत है।

जनसेवक एड बी एल शर्मा के निधन के 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष में उनकी स्मृति में शुरू मधुमेह व ह्रदय विकार जनजागरण अभियान में लोगों की निःशुल्क जांच की जायेगी। पहले चरण में वागले इस्टेट के पिछड़े इलाके के 1000 लोगों का जांच की जायेगी। जरुरी होने पर तज्ञ डाक्टरों से उनका उपचार कराया जायेगा। मधुमेह पर लिखी पुस्तक का विमोचन भी किया गया। लाईफ केयर अस्पताल के संचालक डा सुशिल इन्दोरिया ने आरोग्य संबंधी पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर एड शर्मा के करीब रहे कई लोगों ने उनके कार्यों पर प्रकाश डालते हुए उनके कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में पूर्व उपमहापौर सुभाष काले , वी एन जोशी , ओ जी जोशी ,आनंद शर्मा ,प्रकाश शर्मा ,जे वी शर्मा ,लक्ष्मीकांत मूंदड़ा ,बी सी मिश्रा ,के पी मिश्रा ,प्रशांत जोशी ,राजेश हलवाई , श्रीमती ऊमा ओमप्रकाश शर्मा ,सुमन अत्री समेत बड़ी संख्या में लोगों ने उपस्थित रहकर मार्गदर्शन का लाभ लिया।

संबंधित पोस्ट

फेडरल बैंक ने एजेस फेडरल के सहयोग से अपने क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए पेश किया ग्रुप क्रेडिट शील्ड 

Aman Samachar

विश्व कैंसर दिवस के मौके पर न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स ने सायन अस्पताल के शिशु वार्ड को दान किए कंबल

Aman Samachar

कृषि कानूनों का समर्थन करते हुए भाजपा नेता राज्य सरकार व किसान नेता राजू शेट्टी पर बरसे

Aman Samachar

रईस जूनियर कॉलेज में भारतीय रक्षा सेवाओं के लिए छात्र छात्राओं का मार्गदर्शन

Aman Samachar

Aman Samachar

 होली के दौरान आपकी त्वचा और बालों को क्षतिग्रस्त होने से बचाएं – डॉ श्रद्धा देशपांडे

Aman Samachar
error: Content is protected !!