Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

आज होने वाली पंचायत चुनाव की मतगणना को लेकर उप्र पुलिस पूरी तरह मुस्तैद

लखनऊ [ युनिस खान ] उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव की मतगणना पर रोक लगाने से इंकार करते हुए जीत के जश्न मनाने पर रोक लगा दिया है। मतगणना केंद्र के बाहर कड़ी पुलिस सुरक्षा होगी और कोई जीत का जश्न नहीं मनायेगा। आज होने वाली चार राज्यों की विधानसभा की मतगणना के साथ उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव की मतगणना को लेकर प्रदेश पुलिस प्रशासन पुलिस तरह मुस्तैद है। नियमों का उलंघन करने वालों की तत्काल गिरफ़्तारी हो सकती है ।

हाथरस के प्रधान कन्हैया लाल ने कोरोना संक्रमण बढ़ने के मुद्दे को लेकर सर्वोच्च न्यायालय में याचिक दायर की थी। जिसकी सुनवाई करते हुए नयायाधीश ए एम खानविलकर व न्यायाधीश हरिकेश राव की खंडपीठ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई करते हुए पंचायत चुनाव की मतगणना पर रोक लगाने या आगे बढ़ने से इंकार कर दिया है। राज्य चुनाव आयोग के रखे पक्ष को पालन करने के लिए कहा है। मतगणना के बाहर कड़ी पुलिस सुरक्षा लगाने व जीत का जश्न मनाने , रैली निकालने पर रोक लगाया है।  राज्य पुलिस ने मतगणना के दौरान मतगणना केन्द्रों के बाहर कड़ी पुलिस सुरक्षा लगाने का आदेश जारी किया है।  मतगणना केंद्र व उसके बाहर किसी ने जीत का जश्न मनाने , रैली निकालने , घोषणा ,प्रति घोषणा किया या कोरोना  के सुरक्षा नियमों का उलंघन करने का प्रयास किया तो पुलिस उसे तत्काल गिरफ्तार कर सकती है। राज्य पुलिस ने सभी पुलिस कप्तानों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं।  आज रविवार 2 मई को  पश्चिम बंगाल , असम , केरल व तमिलनाडु के साथ ही उत्तर प्रदेश पंचायत चुनावों की मतगणना हो रही है। कोरोना काल में मतगणना के बाद राजनितिक दलों व लोगो में जश्न मनाने की आशंका के चलते पुलिस प्रशासन सतर्क है।

संबंधित पोस्ट

दिवाली में दीपों से जगमगाया पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी का स्मारक

Aman Samachar

छः माह की गर्भवर्ती पत्नी को जिन्दा जलाने वाले पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

Aman Samachar

अमृता विश्व विद्यापीठम के स्मार्ट ग्रिड्स से उत्पन्न नाविन्यपूर्ण ऊर्जा से रौशन हुए 13 गांव

Aman Samachar

ए.बी.एस. कॉन्वेंट स्कूल, सुमेरपुर में बुद्धि परीक्षण के बच्चे पुरस्कृत

Aman Samachar

नारात्रोत्सव के दौरान 8 से 14 तक शिवाजी मैदान में शिवसेना का रक्तदान सप्ताह

Aman Samachar

मैडम तुसाद इंडिया में लगेगी वरुण धवन की मोम की मूर्ति  

Aman Samachar
error: Content is protected !!