Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

व्यापारी से दिनदहाड़े पौने तीन लाख रुपये की लूट . घटना सीसीटीवी में कैद 

भिवंडी [ युनिस खान ]  जुन्नर, पुणे से उधारी वसूल करने आये एक आलू प्याज के व्यापारी के साथ तीन लोगों ने फिल्मी स्टाइल में दिनदहाड़े पौने तीन लाख रुपये लूटकर फरार हो गए है । इलाके में लगे सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई है। जिसके सहारे निजामपुर पुलिस आरोपियों की खोज शुरू करा दी है।
               मिली जानकारी के अनुसार जुन्नर, पुणे के रहने वाले सुभाष सदाशिव परदेसी आलू प्याज के थोक विक्रेता है। वह हर शनिवार को भिवंडी परिसर में अपने बिक्री किए गए माल की  उधारी वसूल करने आते हैं। बीते शनिवार को वह भिवंडी शहर स्थित खड़क रोड के क्षेत्र के व्यापारियों से अपने पैसे वसूल कर दोपहर के समय पैदल रास्ते पर जा रहे थे, उसी समय दो अज्ञात लोग उनका पीछा करने लगे, तीसरा व्यक्ति सामने से बाइक से आया और व्यापारी को धक्का दिया। जिससे व्यापारी अपने हाथ में बैग लेकर रास्ते में गिर गया। इस घटना में व्यापारी का पहले से पीछा कर रहे हैं दोनों लोगों ने बैग  सड़क पर गिरे हुए व्यापारी से बैग छीन कर तीनो लुटेरे बाइक पर सवार होकर  फरार हो गए। लूट की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। निजामपुर पुलिस सीसीटीवी के फुटेज के सहारे आरोपियों की धरपकड़ के लिए खोजबीन कर है।

संबंधित पोस्ट

खाडीपार पुल पर अवैध वाहन पार्किंग से वाहन चालक झेल रहे परेशानी

Aman Samachar

गृहनिर्माण मंत्री आव्हाड का बोगस फेसबुक एकाउंट बनाने वाला गिरफ्तार

Aman Samachar

चंद्रेश्वरनाथ धाम के जीर्णोद्धार हेतु अरूण सिंह (राजू) का सहयोग

Aman Samachar

दस वर्षीय यति किशोरी के नानी बाई रो मायरो कार्यक्रम में उमड़ी लोगों की भीड़ 

Aman Samachar

नागरिकों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए मॉर्निंग वॉक प्लाजा 1 अप्रैल से 3 जगहों पर शुरू होगा – मनपा आयुक्त 

Aman Samachar

ठाणे शहर को जल्द मिलेगा 100 एमएलडी अतिरिक्त पानी – महापौर

Aman Samachar
error: Content is protected !!