Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कोरोना काल में शासकीय अस्पतालों की मदद के लिए आगे आया टोरेंट ग्रुप

मुंबई [ युनिस खान ]  टोरेंट ग्रुप अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए कोरोना मरीजों के लिए आवश्यक आक्सीजन गैस उपलब्ध कराके कोरोना मरीजों के उपचार में मदद कर रही है। लिक्युड मेडिकल आक्सीजन की ढुलाई के लिए 18 मैट्रिक टन के 2 क्रायोजेनिक टैंकर उपलब्ध कराया है।

                 टोरेंट ग्रुप के अध्यक्ष समीर मेहता ने बताया कि आन लाईन बैठक में बताया कि शासकीय अस्पताल को त्वरित व टिकाऊ मूलभूत सुविधा निर्मित करने के लिए कंपनी ने सहायता का हाथ बढाया है। टोरेंट ग्रुप ने कोविड 19 के मरीजों वैद्यकीय आक्सीजन की बढ़ती मांग को देखते हुए मदद किया है। कंपनी ने उत्तर प्रदेश , गुजरात , महाराष्ट्र ,राजस्थान , तमिलनाडु , न तेलंगाना की विविध शासकीय अस्पतालों   50 प्रेशर स्विंग एडजोप्शार्न मेडिकल आक्सीजन प्लांट दिया है। अस्पतालों को 1000  सिलेंडर ,200 आक्सीजन कंसंर्ट्रेटर आदि दिया है। बाटलिंग  सुविधायुक्त आक्सीजन जनरेशन का एक प्रकल्प अहमदाबाद में स्थापित किया है। जिससे आसपास के इलाकों में निःशुल्क आक्सीजन उपलब्ध की जा रही है। इस उपक्रम से प्रतिदिन 10000 मरीजों को आक्सीजन की आवश्यकता पूरी होने की अपेक्षा  है। इसके अलावा कंपनी ने जरूरतमंद लोगों   को 02 flo – हाय फ्लो थेरेपी यूनिट , वेंटिलेटर , एंटीजन किट ,मेडिसिन किट ,राशन किट। आदि सामग्री उपलब्ध कराया है।   कंपनी के पीआरओ ने बताया  भिवंडी समेत ठाणे जिले में 2 – 3 आक्सीजन प्लांट निर्माण करने एवं उस इलाके में 80  से 100 आक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था करने के लिए प्रशासन से चर्चा शुरू है।

संबंधित पोस्ट

पीएनबी ने मनाया सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2021

Aman Samachar

कॉलेजदेखो ने भारत में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कौशल की कमी को दूर करने के लिए एश्योर्ड के लॉन्च की घोषणा की

Aman Samachar

जवाहरबाग़ स्मशान भूमि में अधिक शवों के अंतिम संस्कार से आसपास के नागरिक परेशान

Aman Samachar

नाला सफाई ठेकेदारों को 30 मई तक कार्य पूरा करने का मनपा आयुक्त ने दिया अल्टीमेटम

Aman Samachar

मुलुंड कांग्रेस द्वारा छतरी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया

Aman Samachar

भिवंडी में तीन जगह लगी आग से लाखों का माल राख , दो घायल अस्पताल में भर्ती 

Aman Samachar
error: Content is protected !!