Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

अवैध रेती उत्खनन करने वाले 80 लाख रूपये के उपकरण जिला प्रशासन ने किया नष्ट 

ठाणे [ युनिस खान ] अवैध रेती उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई कर जिला प्रशासन के दस्ते ने 80 लाख रूपये के उपकरण नष्ट कर रेती माफियाओं की कमर तोड़ने का काम किया है। जो उपकरण खाड़ी से बाहर निकालना संभव नहीं था उसे पानी में डूबा दिया है।

                जिलाधिकारी व अपर जिलाधिकारी के आदेश पर तहसीलदार युवराज बांगर के दस्ते ने आज मुंब्रा खाड़ी में चूहा पुल इलाके में कार्रवाई किया।  जिसमें 2 बार्ज , 1 सेक्शन पम्प को गणेश घाट के पास गैसकटर से काटकर नष्ट कर दिया। खाड़ी से बाहर निकालना संभव नहीं होने पर 2 बार्ज , 2 सेक्शन पम्प को खाड़ी के पानी में डूबा दिया है। कार्रवाई में नष्ट की गयी रेती निकालने के उपकरणों की कीमत 80 लाख रूपये बताई गयी है। उक्त कार्रवाई में रेती गट शाखा के तहसीलदार मुकेश पाटील ,निवासी तहसीलदार वासुदेव पवार ,  मंडल अधिकारी मुंब्रा सुभाष जाधव , मनिज राबडे ,सचिन देशमुख , रोहन वैभव ,राहुल भोईर , धोडिबा खानसोले  अजीत घरत  विश्वनाथ राठोड आदि शामिल थे।  मुंब्रा खाड़ी में अवैध रेती उत्खनन के खिलाफ जिला प्रशासन कार्रवाई कर उनकी सामग्री व उपकरण नष्ट करता है इसके बावजूद रेती माफियाओं पर स्थाई अंकुश लगाना संभव नहीं हो रहा है।

संबंधित पोस्ट

पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन देने के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

Aman Samachar

खत्री चैरिटेबल ट्रस्ट ने की जरूरतमंद छात्रों की आर्थिक मदद

Aman Samachar

रविवार से संयुक्त किसान नेताओं के एक मंच पर भूख हड़ताल से भड़क सकता है आन्दोलन 

Aman Samachar

शॉपर्स स्टॉप ने की शोस्टॉपर्स के सीजन’22 की शुरुआत

Aman Samachar

सामान्य तरीके से छठपूजा उत्सव का आयोजन करने की मनपा की अपील 

Aman Samachar

 ठाणे लोकसभा क्षेत्र में डा संजीव गणेश नाईक की सक्रियता बढ़ी 

Aman Samachar
error: Content is protected !!