Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मुंब्रा से मुंबई सीएसएमटी के बीच ईद से टीएमटी की वातानुकूलित बस सेवा शुरू 

ठाणे [ युनिस खान ]  ईद के अवसर पर मुंब्रा से मुंबई सीएसएमटी के लिए मनपा परिवहन सेवा टीएमटी की बस सेवा शुरू की गयी है। कोविड वातानुकूलित बस क्रमांक 145 का उद्घाटन परिवहन सभापति विलास जोशी के हाथों किया गया। मुंब्रा के नागरिकों के लिए  यह बस सेवा ईद का तोहफा माना जा रहा है।

                  राज्य के गृहनिर्माण मंत्री व मुंब्रा कलवा से विधायक डा जितेन्द्र आव्हाड ने अपने क्षेत्र की जनता से मुंब्रा से मुंबई बस सेवा उपलब्ध कराने का वादा किया था। परिवहन समिति सदस्य शमीम खान के प्रयासों से मुंब्रा भारत गियर कंपनी से मुंबई सीएसएमटी तक बस सेवा शुरू करने की मंजूरी मिली।  14 मई ईद के मौके पर वातानुकूलित कोविड बस क्रमांक 145 का शुभारम्भ किया गया।  जिसका उद्घाटन सभापति जोशी , सदस्य खान , मनपा में विरोधी पक्षनेता अशरफ शानू पठान के हाथो किया गया। शमीम खान ने कहा कि मुंब्रा से पहली बार मुंबई के लिए टीएमटी की वातानुकूलित बस सेवा उपलब्ध कराने का अवसर मिला है।  आगे भी मुंब्रा कलवा के नागरिकों को इसतरह की सेवा उपलब्ध कराया जायेगा।  उन्होंने कहा कि गृहनिर्माण मंत्री आव्हाड के सहयोग से मुंब्रा की जनता को सेवा उपलब्ध कराने में मदद मिल रही है। शमीम खान ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में सोशल डिस्टेंसिंग , मास्क व अन्य नियमों का पालन कर खुद को सुरक्षित रखे और दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखे। बस हमसब जनता की संपत्ति है इसकी स्वच्छता व सुरक्षा का ध्यान रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। इस मौके पर पूर्व नगर सेवक हीरा पाटील , नगर सेवक रेहान पीतलवाला ,इमरान सुरमे , परिवहन सदस्य प्रकाश पाटील , बालाजी काकडे , राकांपा पदाधिकारी गणेश मुंडे ,पूजा खान ,मीनाज शेख , शाइना आजमी सम्राट पांडे आदि उपस्थित थे। यह बस मुंब्रा से मुंबई सीएसएमटी और सीएसएमटी के बीच दो फेरे लगाएगी।  इसका सञ्चालन मुल्लाबाग टीएमटी डिपो से किया जाएगा।
Attachments area

संबंधित पोस्ट

कारदेखो ने दिल्‍ली एनसीआर में अपना पहला मेगा रिफर्बिशमेंट सेंटर और कस्‍टमर सर्विस सेंटर खोला 

Aman Samachar

कलवा में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल व ठाणे रेलवे स्टेशन के निकट पार्किंग प्लाजा के लिए जगह की मंजूरी

Aman Samachar

 पत्रकार संघ अध्यक्ष पद के दो उम्मीदवारों को बराबर मत मिलने पर निर्वाचन अधिकारी ने निकाली चिट्ठी 

Aman Samachar

बर्डफ्लू के लिए मनपा ने नियंत्रण कक्ष शुरू कर मृत पक्षियों की जानकारी देने का किया आवाहन

Aman Samachar

कांग्रेस ने सांकेतिक भूखहड़ताल कर बजट लीक करने वाले अधिकारीयों के खिलाफ कार्रवाई की मांग 

Aman Samachar

म्हाडा के निवासियों को बढ़े पानी बिल से राहत, बकाए पर निर्णय शीघ्र – परीषा सरनाईक

Aman Samachar
error: Content is protected !!