Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
खास खबरब्रेकिंग न्यूज़

चक्रवाती तूफ़ान से 6 लोगों की मृत्यु ,  साढ़े बारह हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों में पहुँचाया गया

मुंबई [ युनिस खान ] तौकते चक्रवाती तूफ़ान में 6 लोगों की मृत्यु हो गयी है जबकि 9 लोग घायल हुए है। मुंबई समेत राज्य के समुद्र किनारपट्टी इलाके में स्थित जिलों से करीब 12 हजार 500 लोगों को उनके घरों से निकालकर सुरक्षित स्थनों में पहुँचाया गया है। कोकण क्षेत्र में तेज हवा व मुसलाधार बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन को एलर्ट करते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे जिलाधिकारियों व पालक मंत्रियों के निरंतर संपर्क में रहकर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। समुद्र  किनारपट्टी में चक्रवात से नुकसान के बावजूद कोविड अस्पतालों की बिजली आपूर्ति खंडित न होने देने व वैकल्पिक व्यवस्था सक्षम तौर पर शुरू रखने की मुख्यमंत्री ठाकरे ने जानकारी लिया है।

                   उन्होंने कल रात से चक्रवाती तूफान से गिरे पेड़ , बिजली के खंभे तत्काल हटाकर गाँवों में जाने वाली सड़कों को खाली कराने के लिए जिला प्रशासन को निर्देश देते हुए मच्छिमारों के बोटों के नुकसान की जानकारी लिया। रविवार की शाम से रत्नागिरी , सिंधुदुर्ग ,रायगढ़ इलाके में जोरदार बारिश व तेज हवाएं बहने लगी। आधी रात बाद मुंबई के दक्षिण मुंबई व पश्चिम उपनगरों में तेज हवा व मुसलाधार बारिश शुरू  हो गयी। इस चक्रवाती तूफान से 2 हजार 542 घर आंशिक व 6 घर पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं।  इसमें ठाणे जिले के 24 ,पालघर के 4 , रायगढ़ के 1784 , रत्नागिरी के 61 , सिंधुदुर्ग के 536 , पुणे के 101 , कोल्हापुर के 27 ,सतारा के 6 घरों को नुकसान हुआ है। इसी तरह ठाणे में 2 , रायगढ़ 3 , सिंधुदुर्ग में 1 कुल 6 लोगों की मृत्यु हुई है।  रायगढ़ व रत्नागिरी में 2 – 2  जानवरों की मृत्यु हुई है।  मुख्यमंत्री ठाकरे ने मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा कृष्णानंद होसालीकर से चर्चा किया। चक्रवात शाम ५ बजे की स्थिति के नुसार   मुंबई किनारे से समुद्र में 180 किमी दूर होने से धीरे धीरे हवा की गति कम होकर 70 से 80 किमी प्रति घंटा होगी।  चक्रवात आज रात 8 बजे से 11 बजे तक गुजरात को ओर बढेगा  . समय वहां तूफान की गति पौने दो सौ किमी प्रति घंटा हो सकता है।  पिछले 6 घंटे में मुंबई उपनगर में120 से अधिक व कुलाबा   इलाके में 100 से 120 मिमी बारिश हुई हुई है।

संबंधित पोस्ट

एरोली विधानसभा क्षेत्र समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष बने पंडित अवधेश शुक्ला 

Aman Samachar

एसटी बस हड़ताल से परेशान यात्रियों को आरटीओ ने उपलब्ध करायी निजी बस सेवा

Aman Samachar

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने महिला कर्मचारियों के लिए माहवारी अवकाश की शुरुआत की

Aman Samachar

पीएनबी ने वाघा बार्डर पर सतर्कता जागरुकता सप्ताह मनाते हुए सत्यनिष्ठा व पारदर्शिता की ली शपथ

Aman Samachar

पंजाब नेशनल बैंक ने सतर्कता जागरूकता अभियान के अंतर्गत आयोजित किया वॉकेथोन 

Aman Samachar

भारत के प्रमुख प्रीमियम इलेक्ट्रिक बस ब्रांड न्यूगो ने दुनिया की “पहली महिला इंटरसिटी बस” को किया रवाना

Aman Samachar
error: Content is protected !!