Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

सांसद नरेश म्हस्के, विधायक जितेंद्र आव्हाड जिलाधिकारी से मिलकर मानसून की स्थिति की समीक्षा की

ठाणे ( युनिस खान )  मानसून पूर्व बारिश को लेकर सांसद नरेश म्हस्के और ठाणे जिलाधिकारी अशोक शिंगारे ने ठाणे में मानसून की स्थिति की समीक्षा की। इस बैठक के दौरान विधायक जितेंद्र आव्हाड ने आपातकालीन कक्ष का दौरा कर निरीक्षण किया। जिलाधिकारी अशोक शिनगारे वर्तमान में ठाणे मनपा आयुक्त के पद का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं। मुंबई- ठाणे क्षेत्र में जारी बारिश के मद्देनजर जिलाधिकारी शिनगारे ने सांसद नरेश म्हस्के के साथ ठाणे मनपा के आपातकालीन प्रबंधन कक्ष का दौरा किया।

         इस अवसर पर उन्होंने मनपा के सभी उपायुक्तों, सभी प्रभाग समितियों के सहायक आयुक्तों और कार्यकारी अभियंताओं के साथ ऑनलाइन बैठक की। आपदा प्रबंधन कक्ष में आयोजित बैठक में अतिरिक्त आयुक्त (1) संदीप मालवी, अतिरिक्त आयुक्त (2) प्रशांत रोडे, मनपा अभियंता प्रशांत सोनागरा, उपायुक्त जी.जी.गोदेपुरे, मनीष जोशी, अनघा कदम, सचिन सांगले, आपदा प्रबंधन अधिकारी यासीन तड़वी आदि उपस्थित थे। इस बैठक के बाद सांसद नरेश म्हस्के और जिला कलेक्टर अशोक शिनगारे ने आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के कार्यों की समीक्षा की।

          यह पहली बड़ी बारिश है और पहाड़ी क्षेत्रों से बहकर आने वाले नालों में जमा होने वाले तैरते कचरे को तुरंत हटाया जाना चाहिए। साथ ही बैठक में सांसद नरेश म्हस्के ने अधिकारियों को नियमित स्थानों पर जल संचय पर नजर रखने के निर्देश दिए। साथ ही, सभी को चार मुद्दों पर अधिक ध्यान देना चाहिए: नाली सफाई का कार्य पूरा करना, सी-1 श्रेणी की अत्यधिक खतरनाक इमारतों को खाली कराना, आवश्यक सड़क मरम्मत का कार्य तुरंत कराना तथा खतरनाक वृक्ष शाखाओं की छंटाई के कार्य में तेजी लाना। साथ ही, जिलाधिकारी अशोक शिनगारे ने इस बैठक में प्राकृतिक आपदाओं के मामले में तत्काल प्रतिक्रिया को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

संबंधित पोस्ट

 मारुत ड्रोन्स और स्काईड्राइव के बीच की साझेदारी ,साथ मिलकर भरेंगे उड़ान

Aman Samachar

महामहिम राज्यपाल के हाथो ठाणे की स्वयंसेवी संस्था की एम्बुलेंस का उद्घाटन 

Aman Samachar

ग्रामीण क्षेत्रों के मवेशियों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री पाटील से गुहार

Aman Samachar

 मुंबई और नवी मुंबई पर मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का रियल एस्टेट प्रभाव – पीयूष रामभिया

Aman Samachar

नाले का कचरे साफ नहीं करने वाले ठेकेदार व संबधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग 

Aman Samachar

राजीव गांधी फ़्लाइओवर की मरम्मत के चलते भिवंडी में वाहनों के मार्ग परिवर्तन

Aman Samachar
error: Content is protected !!