Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

14 अक्टूबर से ठाणे में देवकीनंदन ठाकुर की भागवत कथा ,16 अक्टूबर को राष्ट्रीय संत सम्मेलन

ठाणे [ अमन न्यूज नेटवर्क ] सनातन धर्म के प्रति समाज के हर वर्ग विशेषकर युवा पीढ़ी में जागरण के लिए 14 अक्टूबर, 2022 से 21 अक्टूबर तक श्रीमद भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का आयोजन किया गया है . घोडबंदर रोड के आनंद नगर के स्वास्तिक मैदान में होने वाले कार्यक्रम में विश्वविख्यात कथा वाचक श्री देवकीनंदन ठाकुर जी प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक श्रीमद भागवत कथा सुनाएंगे. श्रीमद भागवत कथा यज्ञ समिति की संयोजिका श्रीमती श्वेता शालिनी ने बताया कि रविवार,16 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से कथा स्थल पर राष्ट्रीय संत सम्मेलन का आयोजन किया गया है.
          इस विराट संत सम्मेलन में सनातन धर्म के सभी पंथ जैन,बौद्ध, सिक्ख,शैव,वैष्णव के धर्माचार्य मार्गदर्शन करेंगे. राष्ट्रीय संत सम्मेलन में काशी के शंकराचार्य के साथ साध्वी ऋतम्भरा,श्री श्री रविशंकर,डॉ लोकेश मुनि जी,जगतगुरु स्वामी राघवाचार्य, योगी यतीन्द्रनाथ महाराज सहित जैन व बौद्ध धर्म के धर्माचार्य मार्गदर्शन करेंगे.इस भागवत कथा का शुभारंभ राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एवं उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में होगा.लगातार 7 दिनों तक 7 राज्यों के राष्ट्रीय नेता इस कथा के दौरान उपस्थित रहेंगे,ताकि कथा ज्ञान यज्ञ में सनातन धर्म की रक्षा के लिए उठाए गए मुद्दों एवं मांग पर सरकार के स्तर पर उचित कदम उठाए जा सकें.
          श्री श्याम सरकार एवं भागवत कथा ज्ञान यज्ञ समिति थाने के माध्यम से आयोजित इस कथा यज्ञ में सभी समाज को जोड़ने का कार्य किया जाएगा.आदिवासी समाज को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए उनके पूजन का कार्यक्रम, सुदामा चरित्र,युवा वर्ग का मार्गदर्शन आदि कई  समाजपयोगी जनजागरण  कार्यक्रम 8 दिनों तक होंगे.बाबा रामदेव का योग शिविर भी 19 अक्टूबर को होगा.यह योग शिविर एवं श्रीमद भागवत कथा सभी के लिए मुफ्त होगी.कथा संयोजक पवन शर्मा एवं सुशील गाड़िया ने बताया कि श्रीमद भागवत कथा में हजारों लोगों की उपस्थिति को देखते हुए तैयारियां की गईं हैं हैं. मुख्य यजमान संदीप कानोडिया हैं.प्रेरणाश्रोत महेश बंशीधर अग्रवाल के साथ अशोक जैन,बजरंग बारोलिया,अनिल पाटोदिया,महेश जोशी,सुभाषचंद्र अग्रवाल,महेंद्र भाई जैन आदि समाजसेवियों के विशेष सहयोग से आयोजन को लेकर समाज के हर वर्ग में भारी उत्साह है.

संबंधित पोस्ट

अवैध इमारत को मदद करने वाले मनपा उपायुक्त समेत 4 अधिकारीयों को कारन बताओ नोटिस 

Aman Samachar

गावदेवी मैदान में भाजपा का “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण अभियान

Aman Samachar

प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ कार्रवाई कर 20 व्यवसायियों से मनपा ने वसूले एक लाख रुपये जुर्माना

Aman Samachar

भिवंडी में जरूरतमंद नागरिकों को छत्री वितरण  

Aman Samachar

कोंकण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने  शुरू किए कई प्रयास  – उपायुक्त मनोज रानाडे

Aman Samachar

एस के वैली की 21 मंजिली इमारतों वाला प्रोजेक्ट लोगों के आकर्षण का बना पर्याय

Aman Samachar
error: Content is protected !!