Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

चक्रवात से जिले में 3 लोगों की मृत्यु , शहर में 159 पेड़ व सुरक्षा दीवार गिरने से आधा दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त

ठाणे [ युनिस खान ] तौकते चक्रवाती तूफ़ान के चलते ठाणे जिले में तीन लोगों की म्रत्यु हुई है जबकि पांच लोग घायल हुए है। इस आशय की जानकारी की जानकारी जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी व निवासी जिलाधिकारी डा शिवाजी पाटील ने दी है। शहर में 159 पेड़ व सुरक्षा दीवार गिरने से आधा दर्जन से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं।

               उन्होंने बताया कि सोमवार 17 मई की सुबह से चक्रवाती तूफान से जिले बारिश व तेज हवा पेड़ गिरने के साथ शेड व घरों का नुकसान हुआ है।  चक्रवात में ठाणे तहसील क्षेत्र में एक व्यक्ति की मृत्यु हुई जबकि चार लोग घायल हुए हैं।  इसी तरह मीरा भाईंदर में एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है।  उल्हासनगर में एक व्यक्ति की मृत्यु व एक घायल हुआ है।  इसी तरह भिवंडी तहसील क्षेत्र में एक घर व अंबरनाथ तहसील क्षेत्र में पांच घरों बड़े स्तर पर नुकसान हुआ है। मनपा आपदा प्रबंधन कक्ष अधिकारी संतोष कदम ने बताया कि सोमवार की मध्य रात्रि सवा दो बजे लोकपुरम की सरोद बिल्डिंग की 50 फुट सुरक्षा दीवार व एक विद्युत् पोल गिरने से चार कार क्षतिग्रस्त हो गयी हैं। हरिनिवास इलाके में एक पेड़ गिरने से 2 कार का नुकसान हुआ है। 17 मई से आज सुबह साढ़े आठ बजे तक चौबीस घंटे के दौरान शहर में 205 मिमी वर्षा हुई है। शहर 159 पेड़ गिरने की घटनाएं हुई हैं। 8 मेटल शेड का नुकसान हुआ जबकि 2 शेड गिरने की घटना हुई है।  दो इमारतों के प्लास्टर का हिस्सा गिरने की घटना हुई है।

संबंधित पोस्ट

हर घर तिरंगा’ पहल के तहत तिरंगा रैली में साइकिल प्रेमियों ने दिया देशभक्ति का संदेश

Aman Samachar

ठाणे के उन्नति गार्डन में शुक्रवार से मालवणी महोत्सव – सीताराम राणे 

Aman Samachar

हम सिर्फ विकास की बात और विकास की राजनीति करते हैं – डा जितेंद्र आव्हाड

Aman Samachar

बाघ संरक्षण, पर्यटन व वन संरक्षण के लिए पांच सूत्रीय कार्यक्रम लागू – देवेंद्र फडनवीस 

Aman Samachar

मानसून के दौरान सभी प्राधिकरण सातों दिन चौबिस घंटे सतर्क रहें – मनपा आयुक्त 

Aman Samachar

कोरोना संकट के बावजूद मनपा ने वसूले 624 करोड़ रूपये संपत्ति कर 

Aman Samachar
error: Content is protected !!