Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

महापौर की उपस्थिति में देर रात तक शहर में सड़क के गड्ढों को भरने का काम किया गया 

ठाणे [ युनिस खान ]  पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण शहर की सड़कों पर हुए गड्ढों की मरम्मत के लिए व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहकर महापौर नरेश म्हस्के ने शनिवार देर रात तक संबंधित विभाग से कार्य कराया है।
मनपा प्रशासन ने शनिवार (18 सितंबर) को महापौर म्हस्के की मौजूदगी में गड्ढों की मरम्मत की।  इस अवसर पर स्थायी समिति के अध्यक्ष संजय भोईर, विकास रेपले, अपर आयुक्त संदीप मालवी, नगर अभियंता अर्जुन अहिरे आदि उपस्थित थे। शहर की सडकों पर हुए गड्ढों से वाहन चालकों के साथ-साथ राहगीरों को भी परेशानी हो रही है।  लेकिन लगातार बारिश के कारण काम नहीं हो सका।  हालांकि महापौर म्हस्के ने शनिवार को बारिश बंद होते ही मनपा प्रशासन को गड्ढों को भरने का आदेश दिया था.यहां सड़क पर हुए गड्ढों को भरने का काम किया गया। साथ ही मजीवाड़ा जंक्शन, भिवंडी बाईपास रोड, मुंब्रादेवी कॉलोनी में गड्ढों को ठीक करने की कार्रवाई की गई।  महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (एमएसआरडीसी) के अधिकारियों को भी घोडबंदर रोड और मेट्रो मार्ग , पुल पर बने गड्ढों को भरने की सूचना दी गई है। महापौर म्हस्के ने कहा कि ठाणे शहर में विभिन्न स्थानों पर गड्ढों को भरने का काम जल्द किया जाएगा।

संबंधित पोस्ट

स्कूलों में बच्चों को रक्षा शिक्षा देने की आवश्यकता – ब्रिगेडियर ( से नि ) सुधीर सावंत

Aman Samachar

पहलगांव की आतंकी घटना के बाद ब्राह्मण समाज ने परशुराम जन्मोत्सव के सभी कार्यक्रमों को किया रद्द

Aman Samachar

बंगाल में हो रहे हिंसाचार के खिलाफ भाजपाईयों ने विरोध प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की

Aman Samachar

 आइजीएम अस्पताल में पुनः सिटी स्कैन शुरू होने से मरीजों को राहत

Aman Samachar

जब पहली बार किसी गेंदबाज ने पूरी टीम को किया ढेर, 64 साल के बाद भी है विश्व रिकॉर्ड

Admin

इको-फ्रेंडली गणेश मूर्तियां बनाने का महाराष्ट्र का ‘गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड’

Aman Samachar
error: Content is protected !!