Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मोदी सरकार के सात वर्ष पूरा होने सेवा दिन मानते हुए जरुरतमंदो को किया राशन वितरित 

ठाणे [ युनिस खान ]  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार  सात वर्ष पूरा होने के अवसर पर आज भाजपा स्लम सेल की ओर से जरूरतमंद लोगों को मुफ्त राशन वितरित किया गया। विधायक संजय केलकर ने कहा कि केंद्र सरकार की सातवीं वर्षगाँठ पर कोई कार्यक्रम आयोजित न कर लोगों की सेवा करने के लिए सेवा दिन मनाया जा रहा है।

                भाजपा स्लम सेल के अध्यक्ष कृष्णा भुजबल ने गरीब जरुरतमंद लोगों के लिए मुफ्त राशन वितरण का कार्यक्रम सेवा  दिन के रूप में आयोजित किया।  इसमें शहर जिला भाजपा अध्यक्ष व एमएलसी एड निरंजन डावखरे और विधायक केलकर के  हाथों जरूरतमंद लोगों को राशन वितरित किया गया। विधायक केलकर ने कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने  लिए शासन के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जा रहा है।  केंद्र सरकार के सात वर्ष पूरा होने को हम सेवा दिन के रूप में लोगों की सेवा करने का काम कर रहे हैं।  एड डावखरे व विधायक केलकर ने राशन वितरण कार्यक्रम आयोजित कर के लिए स्लम सेल के अध्यक्ष भुजबल के प्रयासों की सराहना किया।  इस अवसर पर  उपाध्यक्ष विक्रम भोईर ,संगठन संगठन महासचिव विलास साठे , महासचिव मनोहर सुखदरे , भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष सारंग मेढेकर आदि उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

गिरिडीह के अक्षय राज बहुत जल्द दिखेंगे साउथ की तमिल फिल्म ईमेल में

Aman Samachar

कोरोना को चलते इस वर्ष मनपा का डेढ़ दिन का सार्वजनिक गणेशोत्सव – महापौर 

Aman Samachar

बंगाल में हो रहे हिंसाचार के खिलाफ भाजपाईयों ने विरोध प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की

Aman Samachar

उत्तर पूर्व भारत में आयोजित मेगा क्रेडिट कैंप में पीएनबी ने दी 1791 करोड़ रुपये के ऋणों को मंजूरी

Aman Samachar

देश में पहली बार बैटरी से 1000 मेगावाट बिजली सप्लाई, महावितरण की सफलता

Aman Samachar

फिल्म हर हर महादेव का विरोध करने के मामले में पूर्व मंत्री व विधायक डा जितेन्द्र आव्हाड गिरफ्तार

Aman Samachar
error: Content is protected !!