Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कांग्रेस सेवादल द्वारा जरूरतमंदों को राशन सामग्री वितरण

मुंबई , अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के सहसचिव राकेश शेट्टी द्वारा जरूरतमंद लोगों को राशन सामग्री वितरण समारोह का आयोजन जी एस शेट्टी इंटर नेशनल स्कूल ,कुकरेजा काम्प्लेक्स,भांडुप (प) पर आयोजित किया गया।
               इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप में अब्राहम राय मणि (जिलाध्यक्ष – ईशान्य मुंबई जिला कांग्रेस),सुनील गंगवानी (महासचिव – मुंबई कांग्रेस),उत्तम गीते (कार्याध्यक्ष – जिला कांग्रेस),रीना पाटील (अध्यक्ष जिला महिला कांग्रेस), डॉ सचिन सिंह (अध्यक्ष – युवा ब्रिगेड एसोसिएशन), रमेश विश्वकर्मा (अध्यक्ष — जिला सेवादल),अश्विनी पोछे (अध्यक्षा – जिला महिला कांग्रेस सेवादल), जिला कांग्रेस के नेता विजय पांडेय,बबिता गुप्ता,प्रदीप वर्मा,अनिल यादव,रिजवान शेख,विजय यादव उपस्थित रहे।इस अवसर पर प्रमुख अतिथियों द्वारा 1000 जरूरतमंद लोगों को राशन सामग्री किट (चावल, दाल,शक्कर, रवा,हल्दी,मसाला पाउडर,साबुन, इ.सामग्री) प्रदान किया गया।
              इस अवसर पर आयोजक राकेश शेट्टी ने कहा कि सोनिया गांधी व राहुल गांधी के निर्देश पर कोरोना लाक डाउन की परिस्थिति में लोगों की मदद करना कांग्रेस पार्टी का कर्तव्य है। ऐसे आयोजन हम हर बस्ती में आयोजित कर जरूरतमंद लोगों की सेवा करते रहेंगे। आयोजन में राकेश सिंह,अमित जायसवाल,मनोज सिंह का विशेष सहयोग रहा।

संबंधित पोस्ट

शहर व जिला पत्रकार संघ के शिबिर 50 पैकेट रक्त एकत्रित, 121 लोगों ने लिए आरोग्य परिक्षण का लाभ 

Aman Samachar

पार्किंग प्लाजा कोविड सेंटर में 3 .2 टन क्षमता के दो आक्सीजन प्लांट का पालकमंत्री के हाथो उद्घाटन 

Aman Samachar

कोरोना मरीजों के लिए उपचार की आवश्यक सुविधा के लिए तत्काल ठोस उपाय करे मनपा – निरंजन डावखरे

Aman Samachar

स्वच्छता सहित जल जीवन मिशन की गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन शुरू 

Aman Samachar

बढ़ते तापमान को रोकने के लिए हर व्यक्ति करे स्वैच्छिक वृक्षारोपण

Aman Samachar

मेट्रो वैरिकेट से ट्रेलर टकराने से चालक घायल 

Aman Samachar
error: Content is protected !!