Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

दुर्गाडी पुल और राजणोली फ्लाईओवर की नई लेन का मंत्री एकनाथ शिंदे के हाथो लोकार्पण

कल्याण  [ युनिस खान ] कल्याण में दुर्गाडी पुल पर दो लेन और ठाणे के पास राजणोली फ्लाईओवर की एक लेन का लोकार्पण सोमवार को शहरी विकास मंत्री व ठाणे जिला पालकमंत्री एकनाथ शिंदे ने किया. इससे कल्याण और भिवंडी क्षेत्रों में यातायात की भीड़ कम होगी और नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी . पालकमंत्री शिंदे ने इस आशय का विश्वास व्यक्त किया है . मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के हाथों दोपहर में ई-लोकार्पण के बाद श्री. शिंदे ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ इन दो पुलों का उद्घाटन किया.
कल्याण शहर को जोड़ने वाले दुर्गाडी किले के पास नाले पर बने चार लेन के पुल के पहले दो लेन को आज से यातायात के लिए खोल दिया गया है. पत्री पुल  और गोविंदवाड़ी बाईपास रोड का काम पूरा होने के बाद दुर्गाडी पुल के पास ट्रैफिक की समस्या बढ़ गयी थी. इसी जगह पुराने पुल पर ही दो लेन शुरू थीं. अभी दो लेन के नए पुल खुलने से शहर को जाम से निजात मिल गई है. इस नए पुल से पुराने पुल से आना और नए पुल से जाना संभव होगा, यह बात मंत्री शिंदे ने कही.
मुंबई-आगरा हाईवे पर नासिक से मुंबई आने वाले राजणोली फ्लाईओवर पर दूसरे रूट का उद्घाटन होने से भिवंडी जंक्शन के पास लगने वाला ट्रैफिक जाम अब नहीं होगी. इससे इस हाईवे से मुंबई आने वाले छोटे और भारी वाहनों को काफी फायदा होगा. इस लोकार्पण समारोह में पालकमंत्री शिंदे के साथ कल्याण डोंबिवली के सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे, स्थानीय विधायक विश्वनाथ भोईर, भिवंडी के सांसद कपिल पाटील, कल्याण डोंबिवली नगर आयुक्त डॉ. विजय सूर्यवंशी, पूर्व विधायक नरेंद्र पवार , शिवसेना जिला प्रमुख गोपाल  लांडगे  आदि मौजूद थे .

संबंधित पोस्ट

जनता दरबार में आने वाली शिकायतों के निराकरण में कोई कसर नहीं – अशफाक अहमद

Aman Samachar

हम गिरफ्तारी के भय से न ही डर सकते न झुक सकते हैं – डॉ जितेंद्र आव्हाड

Aman Samachar

‘विरासत आर्ट्स एंड हेरिटेज फेस्टिवल’ का दून वैली में होगा 15 दिन के सांस्‍कृतिक महोत्‍सव 

Aman Samachar

महिला दिवस पर उत्कृष्ट सेवा देने वाली आँगनवाडी सेविकाओं का जिलापरिषद ने किया पुरस्कृत 

Aman Samachar

खराब फुटपाथों के कारण दुर्घटनाओं का सिलसिला शुरू, कांग्रेस ने उड़ाई प्रशासन की नींद

Aman Samachar

गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

Aman Samachar
error: Content is protected !!