Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

5 बड़ी परिस्थितियों में गोल्ड लोन कर सकता है आपकी मदद –  रवीश गुप्ता

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] जीवन में कई बार ऐसी परिस्थितियाँ सामने आती हैं, जब हमें तात्कालिक खर्चों को पूरा करने के लिए बेहद कम समय में अतिरिक्त पैसों की ज़रूरत होती है। ऐसे हालात में, अक्सर व्यक्ति की नियमित रूप से होने वाली कमाई उस खर्च को पूरा करने के लिए कम पड़ जाती है, और उस समय कुछ आर्थिक सहायता की आवश्यकता होती है। ऐसे मामलों में, गोल्ड लोन एक बेहद काम आनेवाला विकल्प है क्योंकि यह सबसे तेज़ और गारंटी के साथ आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के स्रोतों में से एक है। औपचारिक संस्थानों द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले गोल्ड लोन बेहद कम समय में काफी लोकप्रिय हो गए हैं, जिसका श्रेय सुविधाजनक प्रक्रियाओं एवं ग्राहकों को मिलने वाले फायदों को जाता है।

     कारोबार का विस्तार: अक्सर व्यवसाय के विस्तार के लिए या कारोबार में अचानक नकद पैसों की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए अतिरिक्त धनराशि की ज़रूरत होती है। अचानक सामने आने वाली ऐसी परिस्थितियों से निपटने और कारोबार को सुचारु तरीके से चलाने में अतिरिक्त चलनिधि से काफी मदद मिलती है। ऐसे हालात में गोल्ड लोन काफी काम आ सकता है।

     शैक्षिक आवश्यकताएँ: कभी-कभी पर्याप्त कोलैटरल नहीं होने या फिर क्रेडिट प्रोफ़ाइल के बेहतर नहीं होने की वजह से एजुकेशन लोन नहीं मिल पाता है। ऐसे हालात में, परिवार के किसी योग्य सदस्य के एक अच्छे कॉलेज में प्रवेश के लिए फीस जमा करना केवल कर्ज़ लेने से ही संभव हो सकता है, और यहीं पर गोल्ड लोन काफी मायने रखता है। गोल्ड लोन की रक़म चुकाने के लिए कई सुविधाजनक विकल्प उपलब्ध हैं, साथ ही दूसरे तरह के लोन की तुलना में इसकी ब्याज दरें काफी कम हैं।

      इलाज की ज़रूरत: अक्सर ऐसा देखा गया है कि जब परिवार में कोई बीमार पड़ जाए या किसी अनहोनी की वजह से दुर्घटना का शिकार हो जाए, तो उस स्थिति में इलाज के लिए बड़ी रक़म की ज़रूरत होती है। ऐसी परिस्थितियों में गोल्ड लोन सबसे पसंदीदा विकल्प हो सकता है, क्योंकि इसकी ब्याज दर कम है और इस तरह कर्ज़ लेने वाले व्यक्ति को ईएमआई (EMIs) के रूप में बड़ी रक़म नहीं चुकानी पड़ती है।

      शादी: अक्सर परिवार में शादी-विवाह के मौके पर काफी पैसा खर्च करने की ज़रूरत होती है। अगर ऐसे मौके के लिए परिवार के पास पहले से जमा-पूँजी उपलब्ध नहीं है, तो उस स्थिति में व्यक्ति गोल्ड लोन का विकल्प चुन सकता है। ऐसे मौकों पर यह लोन संकटमोचक की भूमिका निभाता है, जिसके लिए सामान्य तौर पर बेहद कम केवाईसी KYC) दस्तावेज़ों के अलावा किसी अन्य दस्तावेज़ की ज़रूरत नहीं होती है।

        छुट्टियाँ बिताना:  किसी खूबसूरत स्थान पर छुट्टियाँ बिताने के लिए भी काफी रक़म खर्च करनी पड़ सकती है, जिसमें हनीमून से लेकर सुकून भरे पल बिताने के लिए विदेश में किसी जगह की यात्रा करना शामिल है। ऐसे में गोल्ड लोन काफी काम आता है, क्योंकि बिना किसी निश्चित उद्देश्य के गोल्ड लोन प्राप्त किया जा सकता है और अपनी ज़रूरत के अनुसार खर्च किया जा सकता है। यह देश-विदेश के किसी भी स्थान तक आने-जाने के लिए फ्लाइट पर होने वाले खर्च के साथ-साथ होटल में ठहरने जैसे खर्चों को पूरा करने की समस्या का सबसे अच्छा समाधान है।

संबंधित पोस्ट

भिवंडी में भाजपा जनसंपर्क कार्यालय का सासंंद कपिल पाटील ने किया उद्घाटन

Aman Samachar

ड्राइव इन टीकाकरण केंद्र में पहले  दिन 100 वरिष्ठ नागरिकों ने लिया दूसरा डोज 

Aman Samachar

आर्थिक गतिविधियों को जारी रखते हुए महामारी से लड़ेंगे , लाकडाउन अंतिम विकल्प – प्रधानमंत्री

Aman Samachar

वर्ल्ड टूरिज्म डे 2023 : यादगार रोड ट्रिप्स के लिए 10 लाख रुपये से कम कीमत की टॉप 5 कारें

Aman Samachar

एका मोबिलिटी ने कचरा इकट्ठा करने वाले इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग के लिए पुणे मनपा के साथ कीसाझेदारी 

Aman Samachar

रमजान तक मुंब्रा कौसा की यातायात समस्या सुलझाने का प्रयास शुरू – अशरफ पठान

Aman Samachar
error: Content is protected !!