Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

हली बरफ परिवार को कपिल पाटील फाउंडेशन से 21000 रूपये की आर्थिक मदद 

 भिवंडी [ एम हुसेन ] तेंदुए के मुंह से स्वंय और अपनी बहन की जान बचाने वाली बहादुर हली बरफ परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी न होने की जानकारी मिलने पर कपिल पाटील फाउंडेशन द्वारा 21000 रुपए की आर्थिक मदद दी गई। इसी प्रकार सांसद कपिल पाटील के निजी सहायक राम माली ने अपने जन्मदिन के अवसर पर हली बरफ़ परिवार को एक महीने का राशन का सामान दिया ।
            उल्लेखनीय है कि तानसा अभयारण्य में तेंदुए के चंगुल से बचने वाली हली बरफ को 2013 में बाल शौर्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया था । कोरोना संक्रमण के कारण उसके परिवार का रोजगार चला गया था, जिसके कारण इन दिनों वह अपने पति एवं तीन बच्चों के साथ दयनीय स्थिति में जीवन व्यतीत कर रही थी। अंत्योदय योजना के तहत राज्य सरकार से दिया जाने वाला राशन भी चार महीने से नहीं मिला है। इसकी जानकारी मिलने पर कपिल पाटील फाउंडेशन द्वारा 21 हजार रुपए की आर्थिक मदद की गई।इस दौरान भाजपा तालुकाध्यक्ष भास्कर जाधव,अशोक इरनक,काशीनाथ भाकरे,रंजना उघड़ा,निशिगंधा बोंबे,रवि चंदे एवं राम जागरे उपस्थित थे ।

संबंधित पोस्ट

आशा कार्यकर्ताओं को पहली बार दिवाली पर 5000 रुपये का मिला सनुग्रह अनुदान

Aman Samachar

करोड़ों रूपये का टोल घोटाला करने वाले ठेकेदार कंपनी के खिलाफ जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

Aman Samachar

 न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स ने मुंबई में शुरू किया मासिक धर्म स्वास्थ्य और स्वच्छता जागरूकता अभियान 

Aman Samachar

आंध्रप्रदेश में विज्ञान-तकनीकी केंद्र की स्थापना के लिए, गीतम को डीएसटी से मिला 3.65 करोड़ रुपये का अनुदान

Aman Samachar

मेमन जमात फेडरेशन ने कराया कोकण के प्राथमिक स्कूलों का नूतनीकरण

Aman Samachar

सिडबी और डन एंड ब्रैडस्ट्रीट इंडिया ने एमएसएम को समर्पित भारत का पहला सस्टेनेबिलिटी इंडेक्स सिडबी-डी एंड बी स्पेक्स किया लॉन्च 

Aman Samachar
error: Content is protected !!