Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

केंद्र सरकार मंहगाई कम करने के लिए पेट्रोल ,डीजल पर लगा टैक्स कम करे – नसीम खान 

ठाणे [ युनिस खान ] कोरोना महामारी का संकट झेल रही जनता पर पेट्रोल , डीजल की दर वृद्धि से दोहरी मार पड़ी है। केंद्र सरकार पेट्रोल ,डीजल पर लगा टैक्स कम करने जिससे महगाई में कमी से नागरिकों को राहत मिल सके।  पेट्रोल डीजल के दर वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस की ओर आयोजित निषेध आन्दोलन में अपना उदगार व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के कार्याध्यक्ष व पूर्व मंत्री आरिफ नसीम खान ने इस आशय की मांग की है।

                  जिला शहर कांग्रेस की ओर से ठाणे शहर के तीन पेट्रोल पम्प पर ईंधन दर वृद्धि के खिलाफ आयोजित निषेध आन्दोलन में शहर अध्यक्ष एड विक्रांत चव्हाण ,  प्रदेश महासचिव मनोज शिंदे ,  तारिक फारुकी ,इंटक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सचिन शिंदे ,प्रदेश सदस्य सुखदेव घोलप , राजेश जाधव ,  प्रदीप राव , मोहन तिवारी ,महेंद्र म्हात्रे , मिलिंद खराडे , एड जिया शेख ,संदीप शिंदे ,  महिला अध्यक्ष शिल्पा सोनोने ,  रेखा मिरजकर , निर्मला जोशी , विनय विचारे , मनोज पांडेय आदि पदाधिकारी शामिल थे। इस अवसर पर नसीम खान ने कहा कि वर्ष 2014 में केंद्र की कांग्रेस आघाडी सरकार के समय विश्व बाजार में क्रूड आयल की दर 104 रूपये होने के बावजूद पेट्रोल की दर 80 रूपये रखा था। आज विश्व बाजार में क्रूड आयल की दर 63 रूपये से नीचे है। आज भाजपा नेतृत्व की केंद्र सरकार के अधिक टैक्स लगाने से पेट्रोल 104 रूपये प्रति लीटर बिक रहा है।  पेट्रोल डीजल की दर वृद्धि से महगाई पर असर पड़ा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार टैक्स कम कर दे तो पेट्रोल डीजल की दर कम होने के साथ महगाई से भी राहत मिल सकती है। नसीम खान  ने कहा कि कांग्रेस आम जनता के साथ रही है आम जनता की लड़ाई लडती रहेगी। ठाणे में तत्वज्ञान विद्यापीठ व कलवा विटावा की पेट्रोल पम्प के सामने भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल , डीजल दर वृद्धि के खिलाफ निषेध आन्दोलन किया है।

संबंधित पोस्ट

भारी बारिश में लोगों की मदद के लिए राकांपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे पहुंचे

Aman Samachar

12वां एचजीएच इंडिया का आयोजन मुंबई में 

Aman Samachar

मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का सफलता पूर्वक क्रियान्वयन करें – जिलाधिकारी

Aman Samachar

आन लाईन शिक्षा के लिए मनपा अपने विद्यार्थियों को छः माह के लिए देगी 1200 उपस्थिति भत्ता 

Aman Samachar

ध्वज दिवस पर निधि जुटाने के उद्देश्य शत प्रतिशत पूरा किया जायेगा – राजेश नार्वेकर

Aman Samachar

शिव जयंती के मौके पर ऐतिहासिक घोडबंदर किले पर 105 फुट ऊँचा भगवा ध्वज फहराया

Aman Samachar
error: Content is protected !!