Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

एमआईएम ने पेट्रोल, डीजल की दर वृद्धि रोकने की मांग का प्रांत अधिकारी को दिया ज्ञापन 

 भिवंडी [ एम हुसेन ] एआईएमआईएम महाराष्ट्र कार्याध्यक्ष डॉ. गफ्फार कादरी के आदेशानुसार पेट्रोल,डीजल की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने हेतु एआईएमआईएम भिवंडी शहर जिला कार्याध्यक्ष शादाब उस्मानी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने आज  दोपहर 3 बजे प्रांत अधिकारी से मिलकर कर उन्हें ज्ञापन दिया है।
                   अपने ज्ञापन में एआईएमआईएम भिवंडी का कहना है कि पेट्रोल,डीजल देश के नागरिकों के जीवन की अतिआवश्यक वस्तु बन चुकी है,जिसकी कीमत में वृद्धि से नागरिकों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। 15 मार्च 2021 के डाटा के अनुसार केंद्र सरकार पेट्रोल पर 33 रुपये व डीजल पर 32 रुपये प्रति लीटर टेक्स वसूल रही है,साथ ही साथ राज्य सरकार पेट्रोल पर 25 रुपये व डीजल पर 22 रुपये प्रति लीटर वैट वसूल कर रही है,जिसके चलते सरकार को 35 से 40 रुपयों में मिलने वाला तेल नागरिकों को 93 से 102 रुपये प्रति लीटर के बीच मिल रहा है,जो सरासर अन्याय है। हम ज्ञापन द्वारा प्रांत अधिकारी व संबंधित विभाग के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार से अनुरोध करते हैं कि आप पैट्रोल व डीजल पर लगाए गए टैक्सों में 25 प्रतिशत की कमी करें ताकि कोरोना महामारी के चलते बेरोजगारी व आर्थिक तंगी से जूझ रहे भारत के नागरिकों का संघर्ष कम होसके ।प्रतिनिधि मंडल में एआईएमआईएम भिवंडी कार्याध्यक्ष शादाब उस्मानी के साथ महासचिव हमज़ा सिद्दीकी,उपाध्यक्ष अब्दुल्लाह संजरी,अयान शेख,फ़ैज़ खान,फरीद खान,अनीस शेख,रहमान खान,शादाब खान,रिज़वान अंसारी,रफीक अंसारी,नवीद मिस्त्री,अतीक मोमिन,एजाज़ शेख के साथ अन्य पदाधिकारी शामिल थे ।

संबंधित पोस्ट

भिवंडी के खदान में तैरने गए दो युवकों की डूबने से मृत्यु 

Aman Samachar

वर्ल्ड ईवी डे पर 1 लाख रुपये से कम कीमत वाले 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स 

Aman Samachar

क्लस्टर का विरोध नहीं; लेकिन, पांच गुना बढ़ रही आबादी को पानी और दूसरी सुविधाएं कैसे मिलेंगी? – मनोज प्रधान

Aman Samachar

यूनियन बैंक आफ इंडिया का 30 सितम्बर, 2022 को समाप्त तिमाही के वित्तीय परिणाम

Aman Samachar

रेनो इंडिया और बीएलएस ई-सर्विसेज ने ग्रामीण भारत में मोबिलिटी को बढ़ावा देने के‍ लिये किया एमओयू 

Aman Samachar

टॉर्क फार्मा ने “टॉर्क क्वाच एंटी लाइस क्रीम वॉश” के तहत अपना नवीनतम उत्पाद पेश किया

Aman Samachar
error: Content is protected !!