Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

राहुल गांधी के जन्मदिन के उपलक्ष में युवक कांग्रेस की ओर से  टीकाकरण शिबिर लगाया 

ठाणे [ युनिस खान ]  राहुल गांधी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में शहर के रूनवाल प्लाजा , वर्तक नगर में अमित कल्याण राय और आशीष गिरी के नेतृत्व में ठाणे जिला युवक कांग्रेस की तरफ से 100 लोगों का टीकाकरण किया गया। टीकाकरण में रूनवाल प्लाजा तथा आस पास के परिसर के लोगों ने आकर कोरोना का टीका लिया ।  कार्यक्रम को कोविड के प्रतिबंध उपायों को ध्यान में रखते हुए किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस ठाणे जिला अध्यक्ष विक्रांत चव्हाण , सिद्धिविनायक हॉस्पिटल के अमोल गीते, ठाणे जिला कांग्रेस महासचिव हिंदूराव गवले,  कोपरी पंचपखाड़ी विधानसभा अध्यक्ष दीपक पाठक, ठाणे जिलायुवक कांग्रेस महासचिव अजल नायर, उपाध्यक्ष युवक कांग्रेस जयेश पांचाल, किसान मोर्चा अध्यक्ष ऋषिकेश तायडे, जितेंद्र गिरी उपस्थित थे। अमित राय ने बताया कि कांग्रेस हमेशा आम आदमी के साथ रहने वाली पार्टी है। आज कोरोना काल में कोरोना से बचाने के लिए नागरिकों की मदद करना सबसे बड़ी सेवा है। इसीको ध्यान में रखते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिन के उपलक्ष में युवक कांग्रेस की ओर से कोरोना के टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  बड़ी संख्या में लोगों ने टीकाकरण कार्यक्रम का लाभ लिया है।

संबंधित पोस्ट

लाक डाउन लगाने का सरकार का इरादा नहीं , जनता नियमों का पालन कर कोरोना संक्रमण रोकने में आगे आये –  एकनाथ शिंदे

Aman Samachar

दिवा डंपिंग ग्राउंड बंद करने की मांग को लेकर भाजपा ने किया जोरदार विरोध प्रदर्शन 

Aman Samachar

आन्दोलन के बाद मुंब्रा कौसा के सीसीटीवी कैमरों को मनपा ने कराया दुरुस्त

Aman Samachar

मलेरिया , डेंगू की रोकथाम के लिए मनपा आयुक्त ने दिए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश

Aman Samachar

32वीं ठाणे महापौर वर्षा मैराथन में पुरुष वर्ग में प्रवीण कांबले और महिला वर्ग में रवीना गायकवाड़ विजयी

Aman Samachar

राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी बाबा जाधव एड बी एल शर्मा स्मृति पुरस्कार से सम्मानित 

Aman Samachar
error: Content is protected !!