Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कचरा उठाने की मनमानी नहीं रुकी तो मनपा अधिकारीयों के कक्ष में कचरा डालेंगे – विरोधी पक्षनेता

ठाणे [ युनिस खान ] कचरा उठाने से इनकार कर नागरिकों का मजाक उड़ाने से नाराज विरोधी पक्षनेता अशरफ शानू पठान ने कचरा पेटी में जमा कचरा ठेकेदार के कार्यालय में डालकर विरोध किया है। कचरा उठाने में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान नहीं करने पर अधिकारीयों के कक्ष में कचरा डालने का संकेत दिया है।

                 मनपा में विरोधी पक्षनेता पठान ने बताया कि मुंब्रा में निकलने वाला कचरा उठाने के लिए अभिषेक कंस्ट्रक्शन व अमृत इंटरप्रायजेस दोनों कंपनियों को मनपा ने ठेका दिया है। दोनों कंपनियों के कर्मचारी अपनी सुविधा के अनुसार कचरा उठाते है। मुंब्रा की किस्मत कालोनी व दारुल फलाह इलाके की कचरा पेटी में पड़े कचरे में लकड़ी और गद्दी न उठाकर आसपास फेंक देते हैं। कचरे की दुर्गन्ध से परेशान नागरिकों ने पूरा कचरा उठाने के लिए कहा तो कचरा उठाने वाले कर्मचारियों ने उनकी बात की अनसुनी कर मजाक उड़ाया।  नागरिकों के शिकायत करने पर कचरा उठाने के लिए कर्मचारी नहीं आ रहे थे।  नागरिकों की शिकायत मिलने पर स्थानीय नगर सेवक व मनपा में विरोधी पक्षनेता पठान ने अभिषेक कंस्ट्रक्शन कंपनी के कार्यालय से संपर्क किया।  उस समय कार्यालय में उपस्थित कर्मचारी ने कचरा उठाने से इनकार  करते हुए मजाक उड़ाया। जिससे नाराज पठान अपने कार्यकर्ताओं के साथ ठेकेदार के कार्यालय में कचरा डाल दिया।  विरोधी पक्षनेता पठान ने बताया कि ठेकेदार के पास 25 फीसदी कामगार कम होने की शिकायत है। निविदा मंजूर करते समय बताई कामगारों की  हमेशा 25 फीसदी कम रहती है। उन्होंने कहा कि मनपा के ठेके के अनुसार कचरा नहीं उठाया जा रहा है।  दुर्गन्ध से नागरिक परेशान रहते है और ठेकेदार लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने कहा है कि मनपा के घनकचरा विभाग के अधिकारी ठेकेदार की मनमानी पर अंकुश नहीं लगाते हैं तो हम मनपा घन कचरा विभाग के अधिकारीयों के कक्ष में कचरा डालकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

संबंधित पोस्ट

महिला दिवस पर उत्कृष्ट सेवा देने वाली आँगनवाडी सेविकाओं का जिलापरिषद ने किया पुरस्कृत 

Aman Samachar

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने पैसन्जर व्हीकल फायनान्स सोल्यूशन हेतु टाटा मोटर्स से किया टाई अप

Aman Samachar

नवी मुंबई मनपा क्षेत्र में 475 इमारतें धोखादायक घोषित , 65 इमारतें अतिधोखादायक

Aman Samachar

रियल इस्टेट को रेडी रेकनर रेट अपडेट का सकारात्मक प्रभाव – जितेन्द्र मेहता

Aman Samachar

मेमन जमात फेडरेशन ने कराया कोकण के प्राथमिक स्कूलों का नूतनीकरण

Aman Samachar

बॉब फाइनेंशियल ने 1 मिलियन क्रेडिट कार्ड का आंकड़ा किया पार

Aman Samachar
error: Content is protected !!