Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

राहुल गांधी के जन्मदिन के उपलक्ष में युवक कांग्रेस की ओर से  टीकाकरण शिबिर लगाया 

ठाणे [ युनिस खान ]  राहुल गांधी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में शहर के रूनवाल प्लाजा , वर्तक नगर में अमित कल्याण राय और आशीष गिरी के नेतृत्व में ठाणे जिला युवक कांग्रेस की तरफ से 100 लोगों का टीकाकरण किया गया। टीकाकरण में रूनवाल प्लाजा तथा आस पास के परिसर के लोगों ने आकर कोरोना का टीका लिया ।  कार्यक्रम को कोविड के प्रतिबंध उपायों को ध्यान में रखते हुए किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस ठाणे जिला अध्यक्ष विक्रांत चव्हाण , सिद्धिविनायक हॉस्पिटल के अमोल गीते, ठाणे जिला कांग्रेस महासचिव हिंदूराव गवले,  कोपरी पंचपखाड़ी विधानसभा अध्यक्ष दीपक पाठक, ठाणे जिलायुवक कांग्रेस महासचिव अजल नायर, उपाध्यक्ष युवक कांग्रेस जयेश पांचाल, किसान मोर्चा अध्यक्ष ऋषिकेश तायडे, जितेंद्र गिरी उपस्थित थे। अमित राय ने बताया कि कांग्रेस हमेशा आम आदमी के साथ रहने वाली पार्टी है। आज कोरोना काल में कोरोना से बचाने के लिए नागरिकों की मदद करना सबसे बड़ी सेवा है। इसीको ध्यान में रखते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिन के उपलक्ष में युवक कांग्रेस की ओर से कोरोना के टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  बड़ी संख्या में लोगों ने टीकाकरण कार्यक्रम का लाभ लिया है।

संबंधित पोस्ट

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने बचत और चालू खातों के लिए बॉब परिवार खाता शुरू किया

Aman Samachar

क्षत्रिय समाज चैरिटेबल ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन

Aman Samachar

नए हालमार्क नियम को वापस लेने की भिवंडी सराफा बाजार असोसिएशन ने की मांग

Aman Samachar

ठाणे – भिवंडी के कशेली गाँव के मैदान में खुदाई में मिली ब्रिटिश कालीन 4 तोप

Aman Samachar

कोविड काल में ऑक्सीजन के लिए आन्दोलन मामले में पूर्व विरोधी पक्षनेता शानू पठान गिरफ्तार व रिहा 

Aman Samachar

अन्य जिलों की अपेक्षा ठाणे जिले में तृतीय पंथी मतदाताओं की संख्या सर्वाधिक 

Aman Samachar
error: Content is protected !!