Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

राहुल गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेस की ओर से मुफ्त राशन वितरण

मुंबई , मुलुंड कांग्रेस की ओर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी जी के जन्मदिवस के अवसर पर कोरोना पीड़ित जरूरत मंद लोगों को मुफ्त राशन वितरण किया गया। वैशाली नगर,प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी चौक, मुलुंड (प) में डॉ राजेंद्र प्रसाद सिंह के प्रयासों से आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोगों ने लाभ लिया है ।
                   इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप में संजय निरुपम (पूर्व अध्यक्ष – मुंबई कांग्रेस), चरण सिंह सप्रा (कार्यकारी अध्यक्ष – मुंबई कांग्रेस), अब्राहम रॉय मणी (अध्यक्ष -ईशान्य मुंबई जिला कांग्रेस),  नानजी भाई ठक्कर ठाणा वाला (समाज सेवी), गोविंद सिंह, प्रनील नायर (उपाध्यक्ष – मुंबई कांग्रेस),डॉ बाबुलाल सिंह (मा उपाध्यक्ष – मुंबई कांग्रेस),उत्तम गीते (कार्यकारी अध्यक्ष – ईशान्य मुंबई जिला कांग्रेस),कुमार नायर , डॉ सचिन सिंह आदि उपस्थित रहे।
   इस अवसर पर बोलते हुए संजय निरुपम ने डा.राजेंद्र प्रसाद सिंह द्वारा किये जा रहे कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा दिए गए निर्देशानुसार जरूरतमंद लोगों की सेवा कर रहे हैं। करीब 1000 लोगों को गेहूं चावल एवं जीवनवश्यक वस्तुओ का वितरण करने की जानकारी आयोजकों ने दी है। कार्यक्रम का आयोजन मुलुंड युवक कांग्रेस,महिला कांग्रेस,सेवा दल,स्वयं रोजगार सेल,उत्तर भारतीय सेल,ओबीसी सेल,सोशल मीडिया द्वारा संयुक्त रूप से किया गया ।
                     कार्यक्रम को सफल बनाने में मोहनलाल राज, अरविंद यादव, नीता जोशी, रईस खान, संतोष सिंह, भगवान किशोर तिवारी, राजकुमार गुप्ता, राजबहादुर गुप्ता, धर्मेश सोनी, सचिन यादव, निक्सन, शरीफ खान, राजन उटवाल, उमेश वाणी, अजय शर्मा, प्रकाश जैसवाल, पीतांबर साहू,  भरत खटनहार, कमला प्रसाद यादव का विशेष योगदान रहा।

संबंधित पोस्ट

कोरोना को रोकने के लिए मनपा आयुक्त ने लोगों से संवाद स्थापित कर अधिकारीयों को दिए आवश्यक आदेश 

Aman Samachar

श्याम स्टील ने रवि किशन को बनाया अपना ब्रांड एंबेसडर

Aman Samachar

पीएनबी ने 4 क्लिक एवं सिंगल ओटीपी में पूर्व-स्वीकृत व्यक्तिगत ऋण का किया शुभारंभ

Aman Samachar

मुलुक से मुंबई वापसी का नसीब नहीं हो रहा रेल टिकट

Aman Samachar

ज़ूनो जनरल इन्श्योरेंस द्वारा सुरक्षित रास्तों के लिए उठाए कदम

Aman Samachar

दिवाली के कंदील व सजावट की वस्तुओं की खरीदी में जुटे ग्राहक

Aman Samachar
error: Content is protected !!