Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

भोजपुरी फ़िल्म मोहब्बत रंग लायेगी की शूटिंग सम्पन्न, पोस्ट प्रोडक्शन बहुत जल्द

सोनभद्र , उप्र [ अमन न्यूज नेटवर्क ] निशु एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्माणधीन भोजपुरी फ़िल्म मोहब्बत रंग लाएगी की शूटिंग बीतें कई दिनों से सोनभद्र उत्तरप्रदेश में लगातार जारी थी। जो अंततः समाप्त हुई और सूचना के अनुसार पोस्ट प्रोडक्शन बहुत जल्द प्रारम्भ होगी। कार्यकारी निर्माता संजय कुमार ने बताया कि फ़िल्म की शूटिंग बेहद ही खूबसूरत व मनोरम स्थलों में की गई। जिसमें भोजपुरी फ़िल्म जगत के लोकप्रिय व चर्चित कलाकार अभिनय करते दिखेंगे। बतौर मुख्य नायक सूरज सम्राट और नायिका काजल यादव का रोमांस दर्शकों को आकर्षित करेगी।वहीं खलनायक संजय पांडेय और अयाज़ खान के संग सूरज सम्राट एक्शन करते दिखेंगे। जबकि,फ़िल्म में हास्य कलाकार के.के गोस्वामी व राहुल श्रीवास्तव भी हैं। जिनके हास्य कलाकारी से दर्शक हँसते-हँसते लोट-पोट हो जायेंगे। यह फ़िल्म एक पारिवारिक मनोरंजक फ़िल्म हैं। जिसमें एक्शन,रोमांस,कॉमेडी व फैमिली ड्रामा दर्शकों को भरपूर देखने को मिलेगा।
           जैसा कि फ़िल्म के टाइटल से ही अंदाजा लगाया जा सकता हैं कि यह प्रेम कहानी पर आधारित होगी और दर्शकों पर फ़िल्म की टीम की मेहनत मोहब्बत रंग लाएगी। इस फ़िल्म प्रमुख कलाकार सूरज सम्राट,काजल यादव,संजय पांडेय,अयाज खान,पप्पू यादव,के.के गोस्वामी,राहुल श्रीवास्तव,अशोक अत्री,अनिता सहगल,अमित सिंह,मंगल,खुशबू विश्वकर्मा व अन्य हैं। फ़िल्म के निर्माता निशु एंटरटेनमेंट,कार्यकारी निर्माता संजय कुमार, निदे॔शक कुमार चंदन, लेखक रामचंद्र सिंह, डीओपी एम नागेंद्र, संगीतकार अमन श्लोक व अभिषेक चौधरी, फाइट मास्टर मंसूर अली, नृत्य निर्देशक संतोष सर्वदर्शी व अशोक मैती, मीडिया पार्टनर पॉलीवुड सिनेमा व पीआरओ रामचंद्र यादव और कुमार युडी हैं।

संबंधित पोस्ट

एमपीएससी परीक्षा आगे खिसकाने का निर्णय रद्द कर 14 मार्च से शुरू करने का निर्देश दे सरकार – निरंजन डावखरे 

Aman Samachar

विश्व किशोर सम्मेलन के लिए दुनिया के सबसे बड़े ध्यान केंद्र में भारत भर के 500 से अधिक छात्र पहुँचे

Aman Samachar

आरोग्य कर्मियों , कोरोना मरीजों व उनके रिस्तेदारों को मुफ्त भोजन उपलब्ध कराने में जुटी संस्थाएं

Aman Samachar

फेरीवाले व फुटपाथ पर धंधा करने वालों के खिलाफ मनपा की जोरदार कार्रवाई शुरू 

Aman Samachar

13 वर्षीय बच्ची से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार 

Aman Samachar

नगर पंचायत अध्यक्ष के नेतृत्व में भयहरण नाथ धाम में चला सफाई अभियान 

Aman Samachar
error: Content is protected !!