Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

बहुत जल्द रिलीज होगी भोजपुरी फ़िल्म खाकी मेरा ईमान

गोरखपुर , बाबा फ़िल्म एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित व यशी फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत भोजपुरी फ़िल्म प्रदर्शन को पूर्ण रूप से तैयार हैं जो बहुत जल्द रिलीज की जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार फ़िल्म आगामी समय में जल्दी ही रिलीज होगी। जिसको लेकर फ़िल्म की टीम बहुत ही उत्साहित हैं।
                  फ़िल्म के मुख्य नायक अभिनेता साहिल खान,जो इस फ़िल्म के निर्माता निर्देशक भी हैं। उनका कहना हैं कि फ़िल्म पूर्ण रूप से मनोरंजन के दृष्टिकोण से निर्मित की गई पारिवारिक फ़िल्म हैं। जिसमें एक्शन रोमांस कॉमेडी ड्रामा का मिश्रण दर्शकों को आकर्षित करेगी। साहिल खान एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में दर्शकों को नजर आयेंगे।जबकि ज्योति मिश्रा व आरोही सिंह के संग पर्दे पर रोमांस भी करेंगे। इनके अतिरिक्त फ़िल्म में बादल बवाली, निशा पांडेय सहित अन्य कलाकारों ने अभिनय किया हैं। खलनायक की भूमिका में मधुबन निषाद, सत्य प्रकाश और जतिन पंडित हैं। फ़िल्म को लेकर दर्शक से साहिल खान ने अपील की हैं कि उनकी फिल्म को दर्शक देखें , दर्शकों को फिल्म जरुर पसंद आयेगी।
फ़िल्म के गीतों को गुड़िया यादव, विकास चतुर्वेदी, बादल बवाली, अशोक राव, अमृता दीक्षित व अमित उपाध्याय ने अपनी आवाज दी हैं। जबकि इस फ़िल्म के सह निर्माता सौरभ पांडेय, संगीतकार अशोक राव व मुन्ना मिश्रा, गीतकार धर्मेंद्र भट्ट व शेखर मधुर, लेखक साहिल खान, डीओपी अल्तमस, जानु जी व अनिल रंजन, एडिटर रिबेल थापा, कोरियोग्राफर विवेक थापा, एक्शन डायरेक्टर गोपाल परिहार हैं।

संबंधित पोस्ट

गुजरात के अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक (UCB) ने किया भारत के अपने पीअर्स की तुलना में बेहतर एनपीए नियंत्रण

Aman Samachar

28 हजार की प्रतिबंधित दवा व सिरप जब्त

Aman Samachar

ठाणे जिला हाउसिंग फेडरेशन की “दाद-फिरयाद” पहल को ज़बरदस्त समर्थन

Aman Samachar

आंघ्र प्रदेश की तर्ज पर ठाणे के कोरोना मरीजों का मुफ्त उपचार कराने की कांग्रेस ने की मांग 

Aman Samachar

अपने क्रेडिट कार्ड पर ई.एम.आई. का विकल्प चुनते समय ध्यान में रखने वाली बातें- मयंक मार्कंडे

Aman Samachar

राजीव गाँधी जयंती पर कांग्रेस में गुटबाजी के चलते दो नेताओं को देना पड़ा पुलिस सुरक्षा

Aman Samachar
error: Content is protected !!