Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कर्मचारियों के लिए टोरेंट पावर कंपनी ने आयोजित किया टीकाकरण शिविर

भिवंडी [ एम हुसेन ]  पूरे देश में कोविड-19 का तांडव जारी है इसी के बीच, बिजली आपूर्ति कंपनी के स्टाफ सदस्यों ने बिना किसी रुकावट के सभी को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए निरंतर अपनी सेवाएं जारी रखी हैं। उनमें से कई ने तो अपनी ड्यूटी को अंजाम देते हुए अपनी जान भी गवां दी।
 निजी अस्पतालों में अब सशुल्क टीकाकरण की पेशकश के साथ, टोरेंट पावर – भिवंडी ने एस.एस. अस्पताल, काल्हेर के साथ करार किया है जिसके अनुसार 11 जून को अपने कर्मचारियों के लिए एक टीकाकरण शिविर आयोजित किया जहां 300 कर्मचारियों को टीका लगाया गया। टोरेंट पावर के जन संपर्क अधिकारी चेतन बडियानी ने जानकारी देते हुए बताया  कि कंपनी के लिए अपने कर्मचारियों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। इसलिए, यह सुनिश्चित करने के लिए सभी टोरेंट कर्मचारियों को टीका लगाया गया है।उक्त शिविर का आयोजन कंपनी द्वारा किया गया था और सभी कर्मचारियों के टीकाकरण की लागत का भुगतान कंपनी द्वारा किया गया है ।

संबंधित पोस्ट

एयू बैंक ने सबसे मज़बूत तिमाही नतीजे किए डिलीवर

Aman Samachar

फनस्कूल ने खिलौनों और शिशु देखभाल उत्पादों की विशेष श्रृंखला लॉन्च की

Aman Samachar

कंटेनर, कार व टेंपों में भीषण टक्कर में 1 की मौत, 2 हुए घायल

Aman Samachar

पेन अर्बन बैंक के जमाकर्ताओं को न्याय मिलने की संभावना बढ़ी – संजय केलकर 

Aman Samachar

1.5 लाख रुपये से कम कीमत वाले इन 5 बेहतरीन इलेक्ट्रिक स्‍कूटर्स के साथ मनायें फादर्स डे जश्‍न

Aman Samachar

स्वच्छता अभियान में सामाजिक संस्थाएं सहभागी होकर जनगरण में जुटी 

Aman Samachar
error: Content is protected !!