Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

टायर फटने से एचपी गैस का टैंकर अटगांव के निकट रेल पटरी पर जा गिरा , जिला प्रशासन की सतर्कता से बाद हादसा टला 

ठाणे [ युनिस खान ] गैस भरने जा रहा एच पी कंपनी का टैंकर अनियंत्रित होकर डीवायडर तोड़ते हुए अटगांव के निकट रेल पटरी पर जा गिरा।  इस घटना से मारते 20 मिनट पहले लोकल ट्रेन गुजरी थी जिससे बड़ा हादसा होते टल गया है।  ठाणे जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर व निवासी उप जिलाधिकारी शिवाजी पाटील को घटना के जानकारी मिलते ही तत्काल रेल पटरी से गैस टैंकर हटवा दिया जिसे अनर्थ टल गया।

                 एचपी कंपनी का खाली गैस टैंकर नवी मुंबई तुर्भे जा रहा था। मुंबई आगरा रोड पर अटगांव के निकट टैंकर का टायर फटने से अनियंत्रित होकर रेल पटरी पर जाकर गिरा।  सोमवार शाम करीब सात हुई घटना से करीब 20 मिनट पहले एक ट्रेन गुजारी थी।  घटना के बाद दोनों लेन से ट्रेनों का आवागमन बंद हो गया।  दोनों तरफ फंसे यात्रियों के लिए बस की सुविधा उपलब्ध कराई गयी . जिलाधिकारी नार्वेकर व निवासी उपजिलाधिकारी पाटील ने तत्काल आपदा प्रबंधन टीम को निर्देश देकर टैंकर को देर रात पटरी से हटवा दिया।  जिस्स्से ट्रेनों का आवागमन सुचारू करने में रेलवे को मदद मिली।  रेल प्रशासन ने जिलाधिकारी नार्वेकर , निवासी उपजिलाधिकारी पाटील और उनकी टीम का अभिनन्दन किया है।

संबंधित पोस्ट

किसानों को मिलने वाले 11.66 करोड़ रुपए मुआवजे के घोटाले की जांच की मांग 

Aman Samachar

यातायात में बाधा बने लावारिस वाहनों के खिलाफ मनपा ने शुरू की कार्रवाई 

Aman Samachar

मनसुख हिरेन की संदिग्ध लाश मिलने के बाद मुंबई एटीएस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके नए सिरे जांच की शुरू

Aman Samachar

म्युकरमायकोसिस के मरीजों को उच्च दर्जे की उपचार सेवा मुहैया कराने के लिए मनपा कटिबद्ध – मनपा आयुक्त

Aman Samachar

आई-बाबा सामाजिक संस्था ने किया नोटबुक वितरत 

Aman Samachar

पानी समस्या का निराकरण न होने पर आत्मदाह की चेतावनी

Aman Samachar
error: Content is protected !!