Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भिवंडी इमारत दुर्घटना में मृतकों के आश्रितों को 5 – 5 लाख रूपये की आर्थिक सहायता का चेक वितरित

ठाणे [ युनिस खान ] भिवंडी की जिलानी इमारत दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को राज्य शासन से 3 लाख व केंद्र शासन से 2 लाख कुल पांच पांच लाख रूपये की आर्थिक सहायता का चेक दिया गया।  जिलाधिकारी कार्यालय  में नगर विकास मंत्री व जिले के पालकमंत्री   एकनाथ शिंदे केर हाथो इमारत दुर्घटना में मरने वाले 38 मृतकों के आश्रितों को  आर्थिक सहायता का चेक दिया गया है।

             जिले की भिवंडी नारपोली इलाके के पटेल कम्पाउंड की जिलानी इमारत 21 सितम्बर 2020 को दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इस दुर्घटना में 38 लोगों  मृत्यु हुई थी जबकि  21 लोग घायल हुए थे।  राज्य सरकार ने पिछले दिनों 3 लाख रूपये की आर्थिक सहायता देने की राशि मंजूर किया था। जिलाधिकारी कार्यालय में पालकमंत्री शिंदे के हाथों  मृतकों के आश्रितों को 5  – 5 लाख रूपये का चेक दिया गया।  इस अवसर पर भिवंडी  विधायक रईस शेख ,जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। मृतकों के आश्रितों को आर्थिक सहायता राशि मुहैया कराने के लिए महाराष्ट्र शासन की ओर से प्रयास किया गया। इमारत दुर्घटना में मृतकों के आश्रितों को सहायता राशि मंजूर करने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे , पालकमंत्री शिंदे व राज्य महाविकास आघाडी के भूकंप व पुनर्वास मंत्री विजय वडेवट्टीवार और महाविकास आघाडी सरकार का विधायक शेख ने आभार व्यक्त किया है।
Attachments area

संबंधित पोस्ट

रईस जूनियर कॉलेज के शिक्षक मकसूद अंसारी के सेवा संपूर्ति पर समारोह पूर्वक सत्कार 

Aman Samachar

उद्धव ठाकरे प्रदीप पूर्णेकर के घर पहुंचकर परिजनों न्याय दिलाने का दिया भरोसा

Aman Samachar

पीएनबी और असम रायफल्स ने पीएनबी रक्षक प्लस योजना के लिए करार पर किए हस्ताक्षर

Aman Samachar

स्‍टरलाइट पावर ने खरगोन ट्रांसमिशन प्रोजेक्‍ट के लिये 1200 करोड़ रुपये का पुनर्वित्‍तीयन किया पूरा 

Aman Samachar

अनधिकृत निर्माण के खिलाफ मनपा आयुक्त की उपस्थिति में हुई कार्रवाई 

Aman Samachar

नवंबर तक महाराष्ट्र को पूर्ण अनलाक होने का आरोग्य मंत्री ने दिया संकेत

Admin
error: Content is protected !!