Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

केन्द्रीय पंचायत राज्यमंत्री के निजी सहायक का पाकिट मारने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

ठाणे [ युनिस खान ] भजपा की जनआशिर्वाद यात्रा में केन्द्रीय पंचायत राज्यमंत्री के पी ए समेत कई लोगों का पाकिट मारने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर एक लाख 19 हजार रूपये नगर व 10 मोबाईल बरामद कर लिया है।  चारों आरोपी मालेगांव के रहने वाले बताये गए हैं।

                   गौरतलब है कि सोमवार को ठाणे शहर में कोपरी आनंद नगर से भाजपा की जनआशिर्वाद यात्रा निकली थी। यात्रा के स्वागत के लिए मंडप बनाया गया थी।  पंचायत राज्यमंत्री कपिल पाटील के स्वागत के लिए काफी भीड़ जमा हो गयी थी। इसी का लाभ उठाते हुए पाकिट मारों ने मंत्री के पी ए की पाकिट से एक लाख रूपये निकाल लिया। यही नहीं एक पत्रकार की जेब से 15 हजार रूपये , कई भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के मोबाईल चोरी कर लिए।  मंत्री के पी ए की पाकिट मारी की शिकायत कोपरी पुलिस में दर्ज करायी गयी।  इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराध शाखा की यूनिट 5 वागले के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विकास घोडके के मार्गदर्शन में अपराध शाखा की पुलिस ने वीडियो शूटिंग की जांच की।  पुलिस ने छानबीन कर अबुबक्र अंसारी [ 35 ] , नदीत अंसारी [ 32 ] अतीक अहमद [ 51 ] व अश्याक अंसारी [ 38 ] को गिरफ्तार कर 1 लाख 19 हजार रूपये नगद व 10 मोबाईल बरामद कर लिया है। अपराध शाखा यूनिट 5 की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

संबंधित पोस्ट

कावेसर तालाब के सौंदर्यीकरण के खिलाफ़ निवासियों ने फिर किया विरोध

Aman Samachar

आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड  ने ‘आकाश के चैंपियंस’ को किया सम्मानित

Aman Samachar

स्वस्थ, पारदर्शी व मजबूत लोकतंत्र के लिए युवाओं का मतदाता सूची में नाम आवश्यक – मुख्य निर्वाचन अधिकारी

Aman Samachar

अर्चित निशु अभिनीत भोजपुरी फ़िल्म जख्म जिंदगी के को मिला यूए सर्टिफिकेट

Aman Samachar

ईद व अक्षय तृतीया मिलन समारोह में सोशल डिस्टेंसिंग का आवाहन

Aman Samachar

माँ एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर फ़िल्म लाल की गई रिलीज

Aman Samachar
error: Content is protected !!