Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

सब्जी मंडी में खराब रास्ते व गंदगी से लोग परेशान, मनपा की लापरवाही उजागर

 भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] तीन बत्ती स्थित भाजी मार्केट परिसर में खराब सड़क सहित भारी गंदगी,कीचड़ से खरीदारी करने वाले महिला-पुरुष भारी परेशानी झेल रहे हैं.बदहाल सड़क व गंदगी,कीचड़ की वजह से लोगों को आवागमन में भारी दिक्कत झेलनी पड़ रही है.गंदगी,कीचड़ के कारण खरीदारी करने वाले तमाम लोगों को मुंह पर रुमाल रखकर चलना मजबूरी है.स्वास्थ्य सुरक्षा के मुद्दे पर मनपा प्रशासन द्वारा बरती जा रही भयंकर लापरवाही की वजह से लोगों में भारी नाराजगी व्याप्त है.
               गौरतलब हो कि तीन बत्ती स्थित भाजी मार्केट में नजराना की तरफ से आने वाला मार्ग मिट्टी, गड्ढों से भरा पड़ा है. समूचे मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे एवं गंदगी का साम्राज्य व्याप्त है.निजामपुर पुलिस स्टेशन से गुलजार कोलड्रिंक की तरफ जाने वाली सड़क गड्ढे एवं गंदगी से परिपूर्ण है.भाजी मार्केट से होकर मछली मार्केट एवं तीन बत्ती चौराहे तक जाने वाली सड़क पर तो चलना जोखिम से कम नहीं ह. समूचा तीन बत्ती क्षेत्र गंदगी, कीचड़ एवं गड्ढों से भरा पड़ा है.सुबह -शाम सब्जी,घरेलू सामान खरीदारी करने आने जाने वाली घरेलू महिलाएं मुंह पर रुमाल रखकर बाजार में खरीददारी करती देखी जाती हैं.
            कोंबड पाड़ा निवासी शहर की जागरूक महिला पदमा गाजेंगी ने मनपा प्रशासन की लापरवाह कार्यप्रणाली पर गहरी नाराजगी जताते हुए कहा कि मनपा शहर स्वच्छता को लेकर बेहद लापरवाही बरत रही है. भाजी मार्केट क्षेत्र में नित्य आने का मतलब तकलीफ और बीमारी को घर ले जाना है.भाजी मार्केट में खराब रास्ते व व्याप्त भारी गंदगी,कीचड़ की वजह से सब्जियों की खरीदारी करने का दिल ही नहीं करता है. गंदगी की वजह से सब्जियों पर मक्खियां भिनभिनाती रहती हैं.मनपा प्रशासन नागरिकों के स्वास्थ्य के मुद्दे पर भयंकर लापरवाही बरत रही है.मनपा प्रशासन शहर में दो बार सफाई, कीटनाशक औषधि का छिड़काव किए जाने का दावा करता है बावजूद भाजी मार्केट गंदगी,कीचड़ से भरा पड़ा है. भाजी मार्केट शहर स्वच्छता को लेकर मनपा द्वारा किए जा रहे तमाम दावों की पोल खोल रहा है.
            भाजी मार्केट में सड़क मरम्मत सहित मनपा सफाई कर्मियों को ईमानदारी से सफाई कार्यो को अंजाम देना चाहिए जिससे खरीददारों को तकलीफ से निजात मिल सके. पदमा गाजेंगी ने मनपा आयुक्त विजयकुमार म्हसाल से लाखों लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़े गंभीर मुद्दे पर गंभीरता से ध्यान दिए जाने की अपील की है.

संबंधित पोस्ट

सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार गणेशोत्सव हर्षोल्लास और सादगी से मनाएं- जिलाधिकारी 

Aman Samachar

‘रामचरित मानस की अंतर्कथाएं’ का सांसद के हाथो हुआ विमोचन

Aman Samachar

गैस रिसाव से लगी आग में पोली भाजी केंद्र का सामान जलकर नष्ट 

Aman Samachar

कोकण क्षेत्र में औसत 97.05 मिमी बारिश व जलाशयों के जलस्तर में सुधार 

Aman Samachar

मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन न करने वालों से मनपा ने वसूले 1 लाख 52 हजार रूपये दंड 

Aman Samachar

पंचायत राज अभियान 2025′ के तहत ठाणे जिला परिषद को राज्य स्तरीय सम्मान

Aman Samachar
error: Content is protected !!