Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान पंचायत राज्यमंत्री कपिल पाटिल का स्वागत

भिवंडी [ युनिस खान ] केंद्रीय पंचायत राज्यमंत्री कपिल पाटिल के शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने जन आशीर्वाद यात्रा के जरिए लोगों से संवाद की शुरुआत की है। प्रधानमंत्री के निर्देश पर महाराष्ट्र के नव नियुक्त चारों मंत्री जनता का आशीर्वाद लेने के लिए जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से जनता के बीच जाकर संवाद स्थापित कर रहे हैं।
           सोमवार से शुरू कपिल पाटील की जन आशीर्वाद यात्रा में विधायक किसान कठौर, जिला परिषद महिला एवं बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष श्रेया गायक, जिला परिषद सदस्य दयानंद पाटिल. , पंचायत समिति सदस्य गुरुनाथ जाधव, दत्ता पटोले, दशरथ गुरुजी, शांताराम पाटिल और कई सरपंच कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
ढोल और तुरही की ध्वनि बजाकर राज्यमंत्री पाटील का भव्य स्वागत किया गया।इस दौरान कपिल पाटिल ने 12 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सड़क का उद्घाटन किया और एमएमआरडीए के माध्यम से कुक्से गांव के सुशोभित गेट का उद्घाटन किया और पांच परिवारों को आनाज व जीवन आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया।

संबंधित पोस्ट

वसंत डावखरे की स्मृति में कोंकण के 11 संस्था निदेशक और 165 शिक्षक सम्मानित

Aman Samachar

किसान मजदूर विरोधी केंद्र सरकार के निर्णय के खिलाफ कांग्रेस ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

Aman Samachar

पल्लाडियन पार्टनर्स की महत्वाकांक्षी विस्तार योजनाएँ, भारत में 30 नए शहरों पर फोकस

Aman Samachar

दीपावली त्यौहार की रौनक का आनंद लेने के लिए आपकी आँखों को दें सही सुरक्षा कवच 

Aman Samachar

खारेगांव रेलवे फ्लाईओवर का पालकमंत्री के हाथो किया गया लोकार्पण

Aman Samachar

आन्दोलन के बाद मुंब्रा कौसा के सीसीटीवी कैमरों को मनपा ने कराया दुरुस्त

Aman Samachar
error: Content is protected !!