Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

छः सप्ताह तक के बच्चों को न्युमोकोकल कान्जुगेट वैक्सीन का डोज दिलाने का आवाहन 

नवी मुंबई [ युनिस खान ]  पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों  में न्युमोनिया के स्ट्रेप्टोकोकस न्युमोनिया विषाणु बीमारी के प्रमुख कारण हैं।  न्युमोकोकल बीमारी से बच्चों की सुरक्षा के लिए वैक्सीन के डोज देने की आज से शुरुआत हो गयी है।  मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर ने नियमित चलने वाले वैक्सीनेशन का शून्य से 6 सप्ताह के बच्चों को डोज दिलाने का आवाहन किया है।
           उन्होंने बताया की नवी मुंबई के अस्पताल ,नगरी प्राथमिक आरोग्य केंद्र में प्रतिमाह 118 वैक्सीनेशन सत्र आयोजित किये जा रहे हैं। इसके आलावा 324 बाह्य संपर्क ,सत्र व 28 मोबाईल सत्र आयोजित किया जा रहा है। इस तरह प्रतिमाह 470 मोबाईल सत्र के माध्यम से शून्य से 6 सप्ताह के  बच्चों को न्युमोकोकल कान्जुगेट वैक्सीन का डोज दिया जायेगा . नवी मुंबई मनपा को 1500 डोज प्राप्त हुआ है। 6 सप्ताह तक के बच्चों को आरोग्य केंद्र में जाकर वैक्सीन का डोज दिलाने का बच्चों के अविभावकों से मनपा आयुक्त बांगर ने आवाहन किया है।

संबंधित पोस्ट

पीएनबी और आरईसी लिमिटेड ने किया समझौते पर हस्ताक्षर 

Aman Samachar

१९ वर्षीय युवक की हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार 

Aman Samachar

यह सरकार कलाकारों को अवसर देने के साथ उनका सम्मान भी करती है –  एकनाथ शिंदे

Aman Samachar

 सडकों की मरम्मत नहीं हुई तो टोल कंपनी के खिलाफ उग्र आन्दोलन – शांताराम मोरे 

Aman Samachar

कम दर पर श्रीरंग सोसायटी के नागरिकों नगर सेवक के प्रयासों से टीका लगा 

Aman Samachar

बेटी के लिव्हर दान से पिता को मिला जीवनदान

Aman Samachar
error: Content is protected !!