Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

वृक्ष हमारे जीवन रक्षक है इसलिए सर्वप्रथम उन्हें राखी बांधनी चाहिए – विनय सिंह

ठाणे [ युनिस खान ] रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज वृक्षो को राखी बांधकर वृक्षरोपण अभियान सपंन्न किया गया। पिछले कई वर्षों से पर्यावरण के संरक्षण व संवर्धन के लिए शिवशांति प्रतिष्ठान द्वारा रुद्र व शिवशांति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह के निर्देशन में निरंतर हर सप्ताह वृक्षरोपण कार्यक्रम किया जा रहा है। आज संस्था द्वारा 166 वां वृक्षारोपण अभियान संपन्न किया गया। संस्था द्वारा अबतक लगभग 1600 पौधे लगाए जा चुके हैं।
          संस्था के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि पर्यावरण , पेड़ – पौधे हमारे जीवन के रक्षक है। जिस तरह हमारी बहने अपनी रक्षा के लिए अपने भाईयों को राखी बांधती है। उसी तरह हम सबकी रक्षा के लिए हम सभी को सर्वप्रथम अपने पर्यावरण का आभार मानते हुए उन्हें राखी बांधनी चाहिए। पर्यावरण को बनाये रखने में पेड़ पौधों की महत्वपूर्ण भूमिका है।  पर्यवरण से हमें जीवन जीने का अवसर मिला है। कोरोना संक्रमण में हमें आक्सीजन का महत्त्व समझ में आया है यही आक्सीजन हमें पेड़ ,पौधों से मुफ्त में मिलती है। इसके लिए पेड़ पौधों व पर्यावरण की रक्षा के लिए हमें जागरूक रहने की आवश्यकता है। अधिक से अधिक लोगो को इकट्ठा होकर वृक्षारोपण करना चाहिए व पर्यावरण के संरक्षण में अपना सहयोग देना चाहिए।
इस अवसर रंजीत सिंह, गोपाल ठाकुर ,प्रशांत दलई , सूरज राजभर, सुधांशु विसोई, रोहन मंडराई, रोहित सिंह, दानिश, रितेश, शैलेश, हिमांशु व अन्य शिवशांति परिवार के सदस्यों ने श्रमदान दिया।

संबंधित पोस्ट

कैंसर वैन में गैर-संचारी रोगों के तहत स्क्रीनिंग से 627 नागरिकों को मिला लाभ 

Aman Samachar

श्रीगोपाल गौशाला में लगे गोपाष्टमी के भव्य मेले में गौ भक्तों का उमड़ा सैलाब

Aman Samachar

ग्लोबल कोविड अस्पताल का दौराकर महापौर ने भोजनालय का किया निरिक्षण

Aman Samachar

शॉपर्स स्टॉप का एसएस-ब्यूटी लेकर आया है सबसे बड़ा ब्यूटी फेस्टिवल

Aman Samachar

सनटेक रियल्टी लिमिटेड ने वित्त-वर्ष 22 की पहली तिमाही के लिए अपने परिचालन परिणामों की घोषणा की

Aman Samachar

स्कॉलरशिप परीक्षा में जिप स्कूलों के 395 स्टूडेंट्स क्वालिफ़ाई 

Aman Samachar
error: Content is protected !!