Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

लोकल ट्रेन के मोटरमैनों को राखी बांधकर महिलाओं ने मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार

ठाणे [ युनिस खान ] कोरोना आपदा और मूसलाधार बारिश के बावजूद हजारों महिलाओं को सुरक्षित ड्यूटी पर लाने ले जाने का कार्य करने वाले लोकल ट्रेन के मोटरमैन को महिलाओं ने राखी बांधी।  विश्वास सामाजिक संस्था के अध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नगर सेवक संजय वाघुले , कु.  वृषाली वाघुले ने इस अभिनव उपक्रम शुरू कर जश्न मनाया।

             हजारों नौकरी पेशा महिलाएं लोकल ट्रेनों से यात्रा करती हैं। मौजूदा समय में कोरोना के कारण भले ही महिला यात्रियों की संख्या अपेक्षाकृत कम है।  लेकिन किसी भी विपदा में मोटरमैन काम पर ध्यान देकर अपना फर्ज निभाते हैं। उन मोटरमैनों को आज राखी बांधकर यात्रियों की रक्षा की अपेक्षा की गयी। मोटरमैन अपने फर्ज को निभाने के अलावा, एक भाई के रूप में महिलाओं की सुरक्षित यात्रा में मदद करते हैं।  विश्वास सामाजिक संगठन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नगर सेवक संजय वाघुले , कु.  वृषाली वाघुले के मार्गदर्शन में भाजपा पदाधिकारियों विशाखा कंकोस, साई करुलकर, रानी क्षीरसागर और शीतल अंदुरे आदि ने इस कार्यक्रम को अंजाम दिया है।
आज की तनावपूर्ण जिंदगी में सुरक्षित यात्रा बहुत जरूरी है। ठाणेकर द्वारा दैनिक यातायात की भीड़ के कारण लोकल यात्रा को हमेशा प्राथमिकता दी जाती है। मोटरमैन उसमें एक महत्वपूर्ण कड़ी है। मोटरमैन हर कामकाजी महिला के लिए भाई के समान होते हैं जो उन्हें समय से सुरक्षित गंतव्य स्थान तक पहुँचाने में मदद करते हैं।  इसी भावना के साथ आज रक्षाबंधन उपक्रम को अंजाम दिया गया।

संबंधित पोस्ट

नो पीयूसी नो फ्यूल’ पहल का प्रभावी क्रियान्वयन होगा _ प्रताप सरनाईक

Aman Samachar

पिनेकल इंडस्ट्रीज देगी बिहार सरकार को 466 एम्बुलेंस

Aman Samachar

एक्सपीरियन’को एवरेस्ट ग्रुप ने ‘टॉप एम्प्लॉयर्स फॉर टेक टैलेंट इन इंडिया’के रूप में दी मान्यता

Aman Samachar

पंजाब नेशनल बैंक की कुल ब्याज 30.7 फीसदी बढ़कर 26,354.92 करोड़ रुपये हुए

Aman Samachar

मामूली विवाद में दुकानदार पर हमला करने वाले चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज 

Aman Samachar

एकता व भाईचारा बढ़ाने के लिए अपने अपने समाज के कट्टरपंथ को रोकना होगा – संजय सिंह

Aman Samachar
error: Content is protected !!